राष्ट्रीय
कुल 1626 खबरें
हत्याकांड: गोली मारकर हत्या के बाद NH-43 पर चक्काजाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में चिकन शॉप संचालक रज्जन कहार की गोली मारकर हत्या के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने NH-43 पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बड़ा खुलासा : अनाज या कंकाल? राशन बोरी से निकले जानवरों के अवशेष
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के नन्नी टेहरी गांव में सरकारी राशन दुकान पर अनाज की बोरियों से जानवरों की हड्डियां और कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने राशन लेने से इनकार कर दिया है, वहीं प्रशासन ने दुकान का पूरा स्टॉक सील कर जांच शुरू कर दी है।
लापरवाही : PM श्री स्कूल के पास धंसी जमीन, 800 बच्चों की सुरक्षा पर संकट
अनूपपुर जिले के ग्राम मलगा में PM श्री स्कूल के पास अचानक जमीन धंसने से खतरा बढ़ गया है। SECL बरतराई खदान क्षेत्र में हुई इस घटना से 800 से अधिक बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने भू-वैज्ञानिक सर्वे और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
शर्मसार : सीधी में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सेमरिया थाना क्षेत्र में चाचा पर नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मानसून पर ब्रेक : कहीं सूखा तो कहीं बाढ़, मौसम के बदले मिजाज से बढ़ी मुश्किलें
देश के बड़े हिस्सों में इन दिनों मानसून ने अचानक ब्रेक ले लिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश की रफ्तार काफी धीमी रहेगी। बीते 11 साल में यह तीसरा ऐसा मौका है जब जुलाई के महीने में मानसून इस तरह सुस्त पड़ गया है। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल में अभी भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।
आरवीएस मणि का बड़ा दावा : भारत दौरे पर ड्रग्स लाते थे पाकिस्तानी क्रिकेटर, मचा हड़कंप
गृह मंत्रालय के पूर्व अंडर सेक्रेटरी आरवीएस मणि ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ड्रग्स तस्करी के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानें पूरी जानकारी।
सपनों को मिली उड़ान : मेधावी खुशबू की उम्मीदें हुईं पूरी, सिंधिया की पहल से मिला छात्रावास का मौका
अशोकनगर जिले की मेधावी छात्रा खुशबू अहिरवार का छात्रावास में प्रवेश तकनीकी कारणों से अटक गया था। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संशोधित मेरिट सूची जारी की और छात्रा को शासकीय अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास, मुंगावली में प्रवेश दिलाया।
E20 पेट्रोल पर घमासान : यूट्यूबर सौरभ जोशी ने मांगी माफी, मर्सिडीज के CEO ने बताई असली वजह
E20 पेट्रोल से कार का माइलेज घटने और इंजन खराब होने के दावे पर मशहूर ब्लॉगर सौरभ जोशी ने सफाई दी है। मर्सिडीज सर्विस सेंटर की जांच में सामने आया कि समस्या एथेनॉल नहीं बल्कि तकनीकी खराबी के कारण थी।
साइक्लोथॉन : NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जीतू पटवारी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा शुरू
NEET पेपर लीक मामले के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इंदौर से भोपाल तक साइक्लोथॉन यात्रा शुरू की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकली इस साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक पर रोक और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
छात्रवृत्ति घोटाला : 99 लाख की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप, CBI ने बैंक-कॉलेज गठजोड़ पर कसा शिकंजा
भोपाल में सरकारी छात्रवृत्ति योजना में करीब 99.48 लाख रुपये के कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। CBI ने यूको बैंक के तत्कालीन अधिकारियों और निजी कॉलेज से जुड़े लोगों समेत छह आरोपियों पर FIR दर्ज की है। आरोप है कि छात्रों की जानकारी के बिना फर्जी बैंक खाते खोलकर छात्रवृत्ति राशि निकाल ली गई।
बड़ी लापरवाही : हाईटेक कचरा घर बना राख का ढेर, आग से लाखों का नुकसान और नगर पालिका की निगरानी पर सवाल
सीहोर के इंग्लिशपुरा में नगर पालिका के हाईटेक कचरा घर में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा ढांचा जलकर राख हो गया। घटना के बाद सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नगर पालिका ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
मौत का धमाका : तिरुवल्लूर में बॉयलर फटने से फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर की मौत
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुमिडिपुंडी स्थित सिडको इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स की एक मेटल स्मेल्टिंग फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ। यहाँ एक बड़ा बॉयलर अचानक फट गया