रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1902 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
Raipur News: मनचले का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, हालत बेहद नाजुक
Raipur News: माना थाना क्षेत्र में एक युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला
Azad Chowk Viral Video: रायपुर के आजाद चौक में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का वायरल दावा गलत निकला। पुलिस ने बताया कि वाहन से कोई नकदी या सामान चोरी नहीं हुआ, वीडियो अधूरा था।
Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा
Raipur Cyber Crime: न्यू राजेंद्र नगर इलाके में ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना हजारों रुपये मुनाफे का झांसा देकर ठेकेदार से 23.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक विज्ञापन के जरिए संपर्क कर आरोपियों ने करीब तीन महीने तक अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
Raipur News: गैस पाइपलाइन खुदाई पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जताई नाराजगी
Raipur News: रायपुर नगर निगम क्षेत्र के फाफाडीह मुख्य मार्ग और आसपास की सड़कों पर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए चल रही खुदाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस काम पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर को क्या प्रयोगशाला बना दिया गया है
IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह
IGKV Raipur Hostel Crisis: रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में हॉस्टलों की जर्जर हालत और सीटों की कमी से छात्र परेशान हैं। पुराने भवनों से प्लास्टर और छज्जे गिरने की घटनाओं के बीच करीब 30 प्रतिशत विद्यार्थियों को हॉस्टल सुविधा नहीं मिल पा रही है। छात्रों ने जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने और हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
Dhamtari News: गंगरेल बांध के 7 गेट खुले, जलाशयों में पानी बढ़ने से नदी किनारे के गांवों को किया अलर्ट
Dhamtari News: लगातार बारिश और कैचमेंट क्षेत्रों से पानी की बढ़ती आवक के कारण जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगरेल बांध 97.16 प्रतिशत भर चुका है, जिसके बाद इसके 7 गेट खोलकर करीब 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। महानदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
Teeja Pora Festival: तीजा-पोरा पर सजा मुख्यमंत्री निवास, सीएम साय ने कहा- आज मेरा घर आप बहनों का मायका है
Teeja Pora Festival: नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर से पहुंचीं माताओं-बहनों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री निवास को उनका मायका बताया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति, पारंपरिक खेल, लोक कलाकारों की प्रस्तुति और ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिली।
Child Safety Awareness: बाल अधिकारों की जानकारी से लेकर यातायात नियमों तक, सूरजपुर के छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण सीख
Child Safety Awareness: सूरजपुर के साधुराम विद्या मंदिर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, बाल विवाह, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
Bagless Day: सूरजपुर के स्कूलों में बच्चों ने खेल, कला और स्वच्छता गतिविधियों से सीखी जीवन की बातें
Bagless Day: सूरजपुर जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में शनिवार को बैगलेस डे का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक पढ़ाई से अलग स्वच्छता अभियान, खेलकूद, कला, पेपर क्राफ्ट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना था।
CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज
CGPSC 2003 Scam: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद हुई पहली CGPSC 2003 भर्ती परीक्षा का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। EOW-ACB इस कथित भर्ती घोटाले में जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल कर सकता है। जांच में मेरिट हेरफेर, अपात्र अभ्यर्थियों के चयन और इंटरव्यू प्रक्रिया में गड़बड़ी जैसे कई तथ्य सामने आने का दावा किया गया है।
GPM illegal mining: CM हेल्पलाइन की शिकायत बनी कार्रवाई का आधार, GPM में जब्त हुए 5 वाहन
GPM illegal mining: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर और 1 हाईवा वाहन जब्त किया है। सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायतों पर जांच के बाद सिवनी, मजगवां, पड़वनिया और पकरिया क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। विभाग ने वाहन मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने अवैध खनन पर सख्ती जारी रखने की बात कही है।
MBBS Admission 2026: जशपुर को मिली मेडिकल शिक्षा की नई पहचान, शुरू हुई MBBS की पढ़ाई
MBBS Admission 2026: जशपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MBBS की पढ़ाई शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज की 50 सीटों में 41 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। स्थायी परिसर के लिए कुनकुरी के चराईडांड में 359 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा।