रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1900 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
New Registry Centers in Raipur: अब जमीन-मकान की रजिस्ट्री के लिए नहीं काटने होंगे कलेक्टोरेट के चक्कर, शहर में खुलेंगे 7 नए दफ्तर
New Registry Centers in Raipur: जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराने वालों को जल्द राहत मिलने वाली है। प्रशासन शहर में 7 नए उप-पंजीयन कार्यालय खोलने की तैयारी कर रहा है, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया आसान होगी और कलेक्टोरेट कार्यालय की भीड़ कम होगी।
Miss Divyang Sundari: आज मंच पर उतरेंगी छत्तीसगढ़ की दिव्यांग बेटियां
Miss Divyang Sundari: रायपुर के अंबुजा सिटी सेंटर मॉल में आज 20 सितंबर को मिस दिव्यांग सुंदरी छत्तीसगढ़ 2026 प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। राधे फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट हाउस और जेसीआई राइस रायपुर के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में दिव्यांग प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में टैलेंट राउंड, ट्रेडिशनल वियरिंग, प्रश्नोत्तर और क्राउन सेरेमनी जैसे चरण शामिल होंगे।
GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज
GST Fraud Case: रायपुर में फर्जी दस्तावेजों और दूसरे लोगों के नाम का इस्तेमाल कर फर्में बनाकर करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाने का मामला सामने आया है। राज्य जीएसटी विभाग की जांच में 10 संदिग्ध फर्मों का खुलासा हुआ, जिनके जरिए करोड़ों रुपये का ITC लेने का आरोप है। जांच के बाद अगस्त्य इंटरप्राइजेस के प्रोपराइटर अमन कुमार अग्रवाल के खिलाफ तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई है।
CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान
CG Junior Doctor Strike: सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। डॉक्टरों ने 21 सितंबर से OPD सेवाओं के बहिष्कार और मांगें पूरी नहीं होने पर 23 सितंबर से इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। स्टाइपेंड बढ़ाने, वेतन-मानदेय संशोधन और लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर यह फैसला लिया गया है।
Raipur Crime News : शक बना हत्या की वजह, गनोद में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Raipur Crime News: राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में पत्नी से संबंध होने के शक में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक वेद राम साहू की हत्या के आरोप में पुरुषोत्तम धीवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में विवाद के दौरान गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
WhatsApp APK Fraud: एक गलती और गायब हुए ₹4.15 लाख, रायपुर के कारोबारी के साथ साइबर ठगी, ऑटो-डाउनलोड था ऑन
WhatsApp APK Fraud: रायपुर के लाभांडी इलाके में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। WhatsApp पर आई एक संदिग्ध APK फाइल के जरिए ठगों ने थोक व्यापारी के मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और महज तीन घंटे में उसके बैंक खातों से ₹4.15 लाख निकाल लिए। खम्हारडीह थाना पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार
Illegal Drug Sale: रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 900 नशीली टैबलेट, 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप, नकदी और बुलेट वाहन समेत करीब 4 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस अब इस मामले में सप्लायर और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
CGPSC ADPO Exam: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खबर, 46 पदों के लिए आयोजित होगी भर्ती प्रक्रिया
CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2026 की तारीख जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कुल 46 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 सितंबर 2026 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा प्रदेश के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Chhattisgarh Business News: अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म! CG में तय समय पर नहीं हुआ काम तो मिलेगा ऑटो अप्रूवल
Chhattisgarh Business News: सरकार ने उद्योगों और कारोबार को आसान बनाने के लिए Ease of Doing Business Act-2026 के तहत 90 दिनों का एक्शन प्लान तैयार किया है। तय समय में आवेदन पर फैसला नहीं होने पर डीम्ड अप्रूवल का प्रावधान होगा। साथ ही वसुंधरा प्रोजेक्ट के जरिए जमीन रिकॉर्ड डिजिटल किए जाएंगे और सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
CG Weather Update: फिर बदलने वाला है प्रदेश का मिजाज, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा हाल
CG Weather Update: पांच दिनों से थमा बारिश का दौर फिर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है। 19 सितंबर से नए सिस्टम के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
Mobile Theft Gang: रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक फैला था मोबाइल चोरों का जाल, 5 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
Mobile Theft Gang: रायपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कबीर नगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में करीब 100 वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल और 2 लैपटॉप बरामद किए हैं।
Jagdalpur News: दीप प्रज्वलन कार्यक्रम पर सियासी बवाल, PM मोदी जन्मोत्सव के दौरान भाजपा-कांग्रेस में टकराव
Jagdalpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर जगदलपुर में ‘आशीर्वाद समारोह’ के तहत दीया जलाने का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम के दौरान दंतेश्वरी मंदिर से लेकर मिताली चौक तक दीप प्रज्वलित किए जा रहे थे। आयोजन को लेकर शहर में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए बैरिकेड लगाए गए थे।