रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1900 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
India Best Dancer 5: रायपुर के 19 साल के रितेश पाल बने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5 के विजेता
India Best Dancer 5: रायपुर के त्रिमूर्ति नगर निवासी 19 वर्षीय रितेश पाल ने टीवी रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 की ट्रॉफी अपने नाम कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। आर्थिक परेशानियों और शुरुआती असफलताओं के बावजूद रितेश ने मेहनत जारी रखी। उन्हें 15 लाख रुपये की प्राइज मनी और कार इनाम में मिली।
Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ
Raipur Threat Case: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने शोएब ढेबर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच में जांजगीर के एक युवक के जरिए धमकी भरे कॉल किए जाने और होटल के वाई-फाई से इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल सबूत और पैसों के लेन-देन की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू
Matru Shishu Hospital: रायपुर के कालीबाड़ी मातृ-शिशु अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिला को ड्रिप लगाते दिखाई दे रहा है। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है।
Triple Murder: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी किया घायल
Triple Murder: रायपुर के डूमरतराई साहूपारा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई, जबकि आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Raipur Rain News: तूफान अर्नब की वजह से हाहाकार, 19 साल बाद खतरे के निशान से ऊपर बही खारुन नदी, रिकॉर्ड टूटा
Raipur Rain News: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से हुई भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। रायपुर की खारुन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि बस्तर की इंद्रावती नदी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है।
Raipur Child Death: पूजा सामग्री विसर्जन के बाद नाले में पैर धो रहा 7 साल का मासूम बहा, मौत
Raipur Child Death: बोरियाखुर्द इलाके में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। पूजा सामग्री विसर्जन के बाद घर लौट रहा 7 वर्षीय त्रिवेंद्र तेज बहाव वाले नाले में गिर गया। पिता और बहन की आंखों के सामने हुए हादसे में बच्चे की जान चली गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने करीब एक किलोमीटर दूर से बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Raipur News: सेंट्रल जेल की अनोखी पहल, महिला बंदियों को मिलेगी आत्मनिर्भरता की राह
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला बंदियों के पुनर्वास को लेकर एक नई पहल शुरू की गई है। रायपुर सेंट्रल जेल में प्रदेश की पहली महिला ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन (OCI) यानी खुली जेल का शुभारंभ किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य महिला बंदियों को सुधार के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
CG Railway News: बारिश के कारण कई ट्रेनों का बदला संचालन, यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट
CG railway news: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत दुर्ग-दल्लीराजहरा रेल सेक्शन में लाटाबोर और गुंडरदेही स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव और ट्रैक धंसने की स्थिति सामने आई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस मार्ग से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।
Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Government Employees Suspended: मुंगेली जिले में दिवंगत सहायक शिक्षक के पेंशन और ग्रेच्युटी प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले छह अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
CG Weather News: उफान पर नदियां, 300 से ज्यादा गांव बने टापू, बस्तर से रायपुर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बस्तर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इंद्रावती नदी उफान पर है, 300 गांव प्रभावित हैं और यातायात सेवाएं बाधित हुई हैं।
Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी
Raipur Theft News: फाफाडीह ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने ऑयल गिरने का झांसा देकर एक कारोबारी की कार से बैग चोरी कर लिया। बैग में 25 हजार रुपये नकद, बैंक कार्ड, चेकबुक और जरूरी दस्तावेज रखे थे। गंज थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज
PM Surya Ghar Yojana: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोलर प्लांट कारोबारी से सूरत की कंपनी ने सोलर उपकरण सप्लाई करने के नाम पर 22.49 लाख रुपये एडवांस ले लिए। तय समय पर सामान नहीं मिलने और रकम वापस नहीं करने पर पीड़ित ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।