रायपुर
696 खबरें
आवागमन प्रभावित : पाइपलाइन फटने से रायपुर में जलसंकट की आशंका, सड़कों पर भरा पानी
रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात शहर की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन फट गई, जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
पानी संकट : 11 जून को बिजली कार्य के चलते कई इलाकों में जल संकट
राजधानी रायपुर में 11 जून को रावणभाटा सबस्टेशन पर 33 केवी लाइन मेंटेनेंस और अंडरग्राउंड केबल कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।
खुलासा : 35 लाख से अधिक का ईंधन, टैंकर और नकदी जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के पेट्रोल-डीजल की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 35.45 लाख रुपये मूल्य का पेट्रोल-डीजल, डीजल से भरा टैंकर, नकदी और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इस अवैध ईंधन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
समीक्षा बैठक : डिजिटल और जनकल्याण योजनाओं में तेजी लाने के सख्त निर्देश
विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी विभागों के सचिवों की बैठक ली, जिसमें शासन की प्राथमिक योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने, योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।
अस्पताल : स्वास्थ्य सेवाओं में नए युग की शुरुआत, निर्माण कार्य प्रगति पर
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और गति का मूल्यांकन किया और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
गैंगरेप केस : सिलयारी कांड में चौकी प्रभारी सस्पेंड, कांग्रेस ने उठाई न्यायिक जांच की मांग
रायपुर जिले के धरसीवा क्षेत्र की सिलयारी चौकी से जुड़े नाबालिग गैंगरेप मामले में पुलिस की शुरुआती जांच पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। कांग्रेस ने पूरे चौकी स्टाफ पर सवाल उठाते हुए मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की है। घटना को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है और विस्तृत विभागीय जांच जारी है।
रचा इतिहास : दो लोगों को मिला नया जीवन, एम्स रायपुर में मानवता की मिसाल
एम्स रायपुर में 12 वर्षीय सुमना कुंडू के अंगदान से दो मरीजों को नया जीवन मिला। सोटो छत्तीसगढ़ और एम्स के समन्वय से उनकी दोनों किडनियों का सफल प्रत्यारोपण 15 वर्षीय किशोर और 45 वर्षीय पुरुष में किया गया, जो लंबे समय से डायलिसिस पर थे।
बदलाव : परिवहन विभाग ने बदली 165 अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 165 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें 46 परिवहन निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 16 सहायक उपनिरीक्षक, 35 प्रधान आरक्षक और 18 आरक्षक शामिल हैं।
खुलासा : सुनसान सड़क पर लूट की साजिश नाकाम, धरसींवा पुलिस ने दबोचे दो आरोपी
रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में देर रात टॉर्च की रोशनी दिखाकर वाहनों को रोकने और राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया वीवो मोबाइल, 5 हजार रुपये नकद, चांदी का ब्रेसलेट और एक धारदार हथियार बरामद हुआ है।
मौसम का यू-टर्न : कहीं आंधी-बारिश का येलो अलर्ट तो कहीं उमस वाली गर्मी, जानें आपके जिले में कब पहुंचेगा मानसून
चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 12 से 15 जून के बीच मानसून के बस्तर मार्ग से प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।
बड़ी कार्रवाई : उरला में पुलिस की ने महिला समेत दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार!
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत उरला के पारधी पारा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ACCU और उरला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रायपुर में भड़की आग : बॉम्बे मार्केट के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण अग्निकांड, मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित Central Bank of India के जोनल कार्यालय में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घना धुआं पूरे परिसर में फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।