रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1897 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली
Food Inspection: सड्डू स्थित प्रिंस ढाबा में नगर निगम की टीम ने खाद्य सामग्री, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। इससे पहले फरवरी 2026 में भी शिकायत के बाद ढाबे पर 8 हजार रुपये का ई-चालान किया गया था।
Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका
Raipur Crime News: तेलीबांधा इलाके में हंसी-मजाक के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर 16 वर्षीय किशोर को करीब 15 फीट ऊंची छत से धक्का देने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल किशोर अस्पताल में भर्ती है, जबकि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव
Kharora News: खरोरा के रायखेड़ा स्थित अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बेचने के आरोप को लेकर मजदूरों के दो गुटों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर फैक्ट्री में तोड़फोड़ और मारपीट हुई। सरपंच की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला हुआ, जिसमें थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।
Raipur Missing FIR: 24 घंटे में दर्ज हुईं 159 FIR, गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता, लापता लोगों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा
Raipur Missing FIR: रायपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे के भीतर गुमशुदगी के 159 मामले दर्ज किए गए। इनमें 78 महिलाएं, 54 वयस्क पुरुष, 17 बच्चे और 10 बुजुर्ग शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामलों में FIR दर्ज कर जांच तेज की है।
Digital Arrest Scam: बुजुर्ग किराना व्यापारी से 8.5 लाख की ठगी, सीबीआई व आईपीएस अफसर बनकर डेढ़ महीने तक रखा बंधक
Digital Arrest Scam: रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने 64 वर्षीय किराना व्यापारी को करीब डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराए रखा। खुद को CBI और IPS अधिकारी बताकर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और 8.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Chhattisgarh Ration Card: Navratri से पहले राहत, एक साथ मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का चावल
Chhattisgarh Ration Card: छत्तीसगढ़ सरकार ने राशन कार्ड धारकों को राहत देते हुए सितंबर और अक्टूबर महीने का चावल एक साथ लेने की सुविधा दी है। पहले राशन लेने की अंतिम तारीख 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। पात्र हितग्राही राज्य में उपलब्ध कोर पीडीएस व्यवस्था के तहत निर्धारित अवधि में दोनों महीनों का राशन ले सकते हैं।
Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Jeweller Theft: गुढ़ियारी क्षेत्र में श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड विशाल सचदेव और उसके साथी सूरज ढीमर को गिरफ्तार कर 14.51 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
Buffalo Transport Case: मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Buffalo Transport Case: रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में उमरिया धान मंडी के पास खड़े आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चालक समेत अन्य लोगों की तलाश जारी है। मामले में पशु संरक्षण, पशु परिवहन, मोटर व्हीकल एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Raipur Kidnapping Case: 12 घंटे में सुलझा अपहरण का मामला, रायपुर पुलिस ने यूपी से 3 को हिरासत में लिया
Raipur Kidnapping Case: खमतराई थाना क्षेत्र से प्रतीक राय के लापता होने की सूचना पर रायपुर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। CCTV, तकनीकी निगरानी और वाहन ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका और तीन लोगों को हिरासत में लिया।
Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश
Raipur Central Jail: रायपुर सेंट्रल जेल में शनिवार को पुलिस और प्रशासन की करीब 50 सदस्यीय टीम ने चार घंटे तक औचक तलाशी अभियान चलाया। बैरक और महिला वार्ड की जांच के बावजूद कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।
Pithora SDM: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IIT कानपुर के पूर्व छात्र शुभम देव अब पिथौरा के SDM
Pithora SDM: IIT कानपुर से B.Tech करने वाले शुभम देव ने CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2022 में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। अब अक्टूबर 2026 के प्रशासनिक तबादले के बाद उन्हें महासमुंद जिले के पिथौरा का SDM बनाया गया है। इससे पहले वह बागबाहरा में बागबाहरा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
Raipur kidnapping case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Raipur kidnapping case: खमतराई थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोग उन्हें काली स्कॉर्पियो में जबरन अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।