रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1897 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
Raipur Crime News: तिल्दा नेवरा में हत्या केस का फैसला, दो भाइयों को उम्रकैद
Raipur Crime News: तिल्दा नेवरा के घुलघुल गांव में युवक हितेश वर्मा की हत्या के मामले में अदालत ने दो सगे भाइयों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में अर्थदंड भी लगाया गया है।
Raipur News: माना कैम्प आंगनबाड़ी का आंगन बना खुशियों का घर, छलकी ममता और सेवा की भावनाएं
Raipur News: आंगनबाड़ी का आंगन उस समय खुशियों से भर उठा, जब यहां मातृत्व की नई उम्मीद और बच्चों के जीवन की नई शुरुआत एक साथ उत्सव में बदल गई। वार्ड क्रमांक 6, नई जमीन 4थी बटालियन, माना कैम्प स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-7 में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में गोद भराई और अन्नप्राशन की रस्मों ने पूरे माहौल को भावनाओं, अपनत्व और खुशियों से भर दिया।
Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Raipur Bull Attack: डीडी नगर इलाके में आक्रामक सांड ने कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर में करीब 15 लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पटेल भी शामिल हैं। एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Raipur fraud case: फर्जी PA बनकर नौकरी और ट्रांसफर का झांसा देने वाले 2 ठग गिरफ्तार, 15 लोगों से ऐंठे 25 लाख
Raipur fraud case: सरकारी नौकरी और मनचाहा ट्रांसफर कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी से पहले किसानों को बड़ी राहत, अब सह-खातेदारों के चक्कर खत्म, सिर्फ लंबरदार का रजिस्ट्रेशन होगा काफी
Chhattisgarh Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले सरकार ने संयुक्त खातेदार किसानों को राहत दी है। अब हर सह-खातेदार का अलग पंजीयन जरूरी नहीं होगा।
Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर
Chhattisgarh Road Projects: सड़क और पुल निर्माण से जुड़े 24 विकास कार्यों के लिए 672 करोड़ 22 लाख रुपए की निविदाओं को मंजूरी मिली है। इनमें नई सड़कें, पुल निर्माण, चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, उन्नयन और विद्युतीकरण के कार्य शामिल हैं।
Raipur Municipal Corporation: मुख्यालय और जोनों में कई अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी
Raipur Municipal Corporation: प्रशासनिक कसावट लाने के लिए आयुक्त संबित मिश्रा ने कई इंजीनियरों के तबादले और प्रभार में बदलाव किए हैं। कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंताओं को अलग-अलग जोन व शाखाओं की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार
Raipur Cyber Crime: केंद्रीय जेल के जेल प्रहरी आत्माराम सिन्हा के SBI खाते से साइबर ठगों ने ₹95,000 ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल फॉर्मेट कराने के दो दिन बाद ठगी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर डिजिटल ट्रेल की जांच शुरू कर दी है।
EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा
EOW Chhattisgarh: कोल लेवी मामले में EOW ने छठी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी ने 104 करोड़ रुपए की कथित अवैध वसूली, रकम के लेन-देन, शेल कंपनियों और WhatsApp चैट से जुड़े कई अहम दावे किए हैं।
Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स
Chhattisgarh Road Construction: छत्तीसगढ़ में डामर की कीमत छह महीनों में 50 हजार से बढ़कर 96,500 रुपये प्रति टन पहुंच गई है। इससे करीब 2,000 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य प्रभावित हुए हैं। कई परियोजनाओं की रफ्तार थम गई है और ठेकेदारों ने सरकार से रेट रिवीजन की मांग की है।
VB-G RAM G: छत्तीसगढ़ में मनरेगा की निगरानी के लिए बनेगी राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद
VB-G RAM G: छत्तीसगढ़ में मनरेगा/VB-G RAM G की निगरानी और बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद गठित करने की तैयारी है।
Chhattisgarh Social Welfare Scam: CBI जांच पूरी, 40 करोड़ की धांधली में अधिकारियों पर जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
Chhattisgarh Social Welfare Scam: छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले में CBI की जांच पूरी होने की जानकारी सामने आई है। 2004 से 2018 के बीच करीब 40 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के साक्ष्य मिलने का दावा है। जांच एजेंसी अब संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में है।