रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1897 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप
Raipur student case: टिकरापारा क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा सेन की मौत के मामले में परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर डांट-फटकार के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ED Investigation: रामगोपाल अग्रवाल की ₹9.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने दाखिल की पूरक शिकायत
ED Investigation: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रायपुर स्थित दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इनकी कीमत 9.06 करोड़ रुपए बताई गई है। ED ने 9 अक्टूबर को विशेष PMLA अदालत में उनके खिलाफ पूरक अभियोजन शिकायत भी दाखिल की। जांच एजेंसी का दावा है कि कथित शराब सिंडिकेट से जुड़ी 860 से 880 करोड़ रुपए की नकदी रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचाई गई थी। इस मामले में अब तक जब्त, फ्रीज या कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 610.34 करोड़ रुपए बताया गया है।
Raipur Jewellery Fraud: नगर निगम अधिकारी बनकर ठगों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, 1.88 करोड़ की ठगी
Raipur Jewellery Fraud: सदर बाजार में नगर निगम अधिकारी बनकर दो महिलाओं ने कथित तौर पर विधि ज्वेलर्स एंड बुलियन से करीब 1.88 करोड़ रुपए के सोने, चांदी और हीरे के जेवर ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने किरण साहू और योगिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त
cyber crime: रायपुर के सारागांव में जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 3.50 लाख रुपए नकद और 9 वाहन समेत 11.50 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। पूर्व उप सरपंच उमेश साहू फरार है।
CG News: छत्तीसगढ़ में दो लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन के आवेदन लंबित, राशन कार्ड के काम भी ठप
CG News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड का नया स्मार्ट पीडीएस पोर्टल शुरू नहीं होने से रायपुर जिले में 500 से अधिक आवेदन लंबित हैं। इसका असर आयुष्मान कार्ड बनवाने पर भी पड़ रहा है। वहीं, प्रदेश में दो लाख से अधिक नए घरेलू गैस कनेक्शन के आवेदन लंबित बताए जा रहे हैं।
Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
Crime News: माना क्षेत्र में दूसरे ब्रांड के ट्रेडमार्क से मिलती-जुलती पैकेजिंग में आटा और बेसन बेचने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो फर्मों से आटे के 23 पैकेट, बेसन की 91 बोरियां और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई।
CG News: रायपुर में युवतियों के बीच जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
CG News: राजधानी रायपुर के रामनगर गुढ़ियारी इलाके का युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां एक-दूसरे के बाल खींचते और हाथापाई करते दिखाई दे रही हैं। रामनगर चौकी पुलिस के अनुसार, घटना गणेश विसर्जन या किसी जुलूस के दौरान की हो सकती है। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है और पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
CG Government Transfer Order: मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल, 6 अनुभाग अधिकारियों के बदले विभाग, कई आदेशों में संशोधन जारी
CG Government Transfer Order: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में छह अनुभाग अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। GAD के आदेश में संशोधन के बाद राजपाल बघेल, मुश्ताक अली अंसारी, ब्रजेश अग्रवाल, गुलाब साव और ज्योति पटेल को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
Investment Fraud: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 2.34 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी की तलाश में जुटी पुलिस
Investment Fraud: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, SIP और फिक्स्ड डिपॉजिट में बेहतर रिटर्न का लालच देकर 2 करोड़ 34 लाख रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अमित कुमार और कल्याणी दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं
CG Health Department: आयुष्मान भारत योजना के तहत 17 अस्पतालों की जांच में 14 में अनियमितताएं मिली हैं। मरीजों से अतिरिक्त वसूली और गलत पैकेज के इस्तेमाल के मामलों में संबंधित अस्पतालों पर जुर्माने और योजना से बाहर करने की कार्रवाई की तैयारी है।
Dowry harassment: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, लग्जरी कार और 2 करोड़ की थी मांग
Dowry harassment: छत्तीसगढ़ के डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ उनकी पत्नी पूजा बंजारे ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप लगाए हैं। रायपुर के महिला थाने में पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CG Sugarcane Bonus: 31 हजार से अधिक गन्ना किसानों को ₹51 करोड़ से ज्यादा बोनस का मिलेगा लाभ
CG Sugarcane Bonus: छत्तीसगढ़ में पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना बोनस का आधार मूल्य 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। प्रदेश के चार सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े 31,022 किसानों के लिए 51.09 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि आवंटित होने की जानकारी दी गई है।