Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dowry harassment: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, लग्जरी कार और 2 करोड़ की थी मांग Delhi Police: सीजेपी के आरोपों पर पुलिस का पलटवार, दादी के निधन की दी गई थी सूचना, जारी किया वीडियो UP Congress: नई नियुक्तियों की खुशी के बीच कांग्रेस दफ्तर में मारपीट Chhattisgarh News: शादी का झांसा देकर 5.65 लाख की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार Dowry harassment: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, लग्जरी कार और 2 करोड़ की थी मांग Delhi Police: सीजेपी के आरोपों पर पुलिस का पलटवार, दादी के निधन की दी गई थी सूचना, जारी किया वीडियो UP Congress: नई नियुक्तियों की खुशी के बीच कांग्रेस दफ्तर में मारपीट Chhattisgarh News: शादी का झांसा देकर 5.65 लाख की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › CG Sugarcane Bonus: 31 हजार से अधिक गन्ना किसानों…
Announcement of bonus amount (Image Source: AI Photo)
Announcement of bonus amount (Image Source: AI Photo)
रायपुर Featured

CG Sugarcane Bonus: 31 हजार से अधिक गन्ना किसानों को ₹51 करोड़ से ज्यादा बोनस का मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Bonus: छत्तीसगढ़ में पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना बोनस का आधार मूल्य 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। प्रदेश के चार सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े 31,022 किसानों के लिए 51.09 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि आवंटित होने की जानकारी दी गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Oct 2026, 08:20 AM · 8 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Sugarcane Bonus: इस नवरात्रि किसानों के लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए गन्ना बोनस का दायरा बढ़ा दिया है। सरकार ने बोनस की गणना का आधार मूल्य 355 रुपए से बढ़ाकर सीधे 425 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। राज्य सरकार के इस कदम से पेराई सत्र 2025–26 के दौरान प्रदेश के चारों सहकारी शक्कर कारखानों में गन्ना बेचने वाले 31,022 किसानों को सीधे तौर पर 51.09 करोड़ रुपए से अधिक की बोनस राशि मिलेगी। त्योहार से ठीक पहले मिले इस तोहफे से किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है।

कैसे होगी बोनस की गणना? गणित आसान शब्दों में समझें 

पेराई सत्र 2025–26 के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय 'उचित और लाभकारी मूल्य' (FRP) 329.05 रुपये प्रति क्विंटल को आधार बनाया गया है। राज्य सरकार के नए नियम के मुताबिक, अब 425 रुपए में से FRP (329.05 रुपए) घटाने के बाद बची राशि यानी 95.95 रुपए ये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के खातों में बोनस के रूप में ट्रांसफर की जाएगी।

शक्कर कारखानों के अनुसार बोनस राशि का ब्योरा

प्रदेश की चारों सहकारी चीनी मिलों से जुड़े किसानों को मिलने वाले बोनस की पूरी सूची इस प्रकार है:

शक्कर कारखाना (चीनी मिल)लाभांवित किसानों की संख्याकुल आवंटित बोनस राशि
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, कवर्धा14,961 किसान₹24.55 करोड़
सरदार पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया8,049 किसान₹11.68 करोड़
महामाया सहकारी शक्कर कारखाना, केरता7,250 किसान₹11.35 करोड़
दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना, बालोद762 किसान₹3.52 करोड़
कुल योग31,022 किसान₹51.09 करोड़

किसानों की मेहनत का मिलेगा पूरा हक-केदार कश्यप 

मामले पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बोनस राशि में बढ़ोतरी से किसानों की रात-दिन की मेहनत का सही और बेहतर मूल्य मिलेगा। इससे न केवल उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी संबल मिलेगा। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों की भलाई है और कृषि को ज्यादा से ज्यादा लाभ का सौदा बनाने के लिए लगातार ठोस नीतियां बनाई जा रही हैं। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें