रायपुर
696 खबरें
बड़ी सौगात : महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त खातों में ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के हेमूनगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी की। इस तहत प्रदेश की 68.54 लाख महिलाओं के खातों में 642.27 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
बदलाव : नए रंग की यूनिफॉर्म में नजर आएंगे छात्र, एक साथ मिलेंगे दो सेट गणवेश
छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं नए रंग और डिजाइन की यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल जाएंगे। पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को इस बार प्रवेश उत्सव के दौरान ही दो-दो सेट गणवेश उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।
आग का तांडव : रायपुर में आग से मची अफरा-तफरी, दमकल की तत्परता से बचीं आसपास की दुकानें
रायपुर के बढ़ईपारा इलाके में गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
अलर्ट : छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ में 4 जून से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में गरज-चमक, तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा) और बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दंतेवाड़ा में 12 ग्रामीण घायल हुए हैं।
बड़ी सौगात : 8 जून से सड़कों पर दौड़ेंगी नई सिटी बसें, मात्र ₹25 में सफर, जानें टाइमिंग और पूरा रूट
राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 8 जून से 8 नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। ये बसें टाटीबंध चौक, रेलवे स्टेशन, पचपेड़ी नाका और ISBT भाठागांव को जोड़ेंगी। यात्रियों को हर 15 से 20 मिनट में बस उपलब्ध होगी और टाटीबंध से रेलवे स्टेशन तक का किराया मात्र ₹25 रखा गया है।
जमीन घोटाला : जेल में बंद रिटायर्ड IAS जेके ध्रुव के निवास समेत 3 ठिकानों पर ED की बड़ी दबिश
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतमाला परियोजना के तहत कथित मुआवजा घोटाले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए रिटायर्ड IAS अधिकारी जेके ध्रुव के भिलाई स्थित आवास समेत तीन ठिकानों पर छापा मारा। जांच एजेंसी करोड़ों रुपये के भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले, डिजिटल साक्ष्यों और मनी ट्रेल की जांच कर रही है।
थर्ड आई एक्शन : 7 दिनों में 154 गिरफ्तार, गंज और तेलीबांधा में सबसे बड़ी कार्रवाई
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान चलाते हुए 7 दिनों में 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 61 फरार वारंटी और 93 संदिग्ध व असामाजिक तत्व शामिल हैं। गंज और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों में सबसे अधिक कार्रवाई हुई। DCP उमेश गुप्ता ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा तथा पूरे शहर में इसी तरह के औचक ऑपरेशन चलाए जाएंगे।
विधायक vs प्रशासनिक अधिकारी : छत्तीसगढ़ में थमा तहसीलों का चक्का, अब नार्को टेस्ट पर अड़ी बात!
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट के मामले ने गंभीर प्रशासनिक और राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। घटना के बाद क्रॉस FIR दर्ज होने और विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
खरीफ 2026 : बिलासपुर में उर्वरक आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, पर्याप्त भंडारण व सख्त निगरानी जारी
खरीफ 2026 के लिए बिलासपुर जिले में उर्वरक आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर संजय अग्रवाल प्रतिदिन खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा कर रहे हैं। जिले में 68,950 टन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 60% से अधिक भंडारण पूरा हो चुका है और 19,912 टन उर्वरक का वितरण किया गया है। वर्तमान में 41,560 टन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कृषि विभाग लगातार अतिरिक्त रैक मंगवाकर भंडारण बढ़ा रहा है।
TET : जल्द परीक्षा की तैयारी, टीचर्स एसोसिएशन ने रखीं अहम मांगें
छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार इन-सर्विस शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य है। इसके बाद राज्य में परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया में तेजी आई है। शिक्षा विभाग के स्तर पर प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अधिकारियों ने सकारात्मक संकेत दिए हैं।
नई ताकत : 60 नए SI पहुंचे थानों में, शुरू होगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए उप निरीक्षक (SI) मिले हैं, जिन्हें बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद शहर के विभिन्न थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए पदस्थ किया गया है। नए अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, अपराध जांच, थाना संचालन और जनसंपर्क से जुड़ी जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिया जाएगा।
बड़ा फैसला : मीसाबंदियों को 25 हजार रुपये मासिक सम्मान राशि, मेडिकल सुविधा भी मिलेगी
छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) के लिए बड़ा फैसला लेते हुए उनकी मासिक सम्मान राशि बढ़ाकर अधिकतम 25 हजार रुपये तक कर दी है। इसके लिए लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम में संशोधन किया गया है, जिससे पात्रता का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।