CG Teacher Exam: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। भर्ती में नियमित शिक्षक पदों के साथ स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संविदा पद भी शामिल हैं, भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा की तारीखें भी निर्धारित की गई हैं। जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक पद के लिए परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक पद के लिए 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता पद के लिए 29 नवंबर 2026 को परीक्षा प्रस्तावित है।
6,812 पदों पर होगी भर्ती
बताया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में सरकारी स्कूलों के लिए नियमित शिक्षकीय पदों के साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के संविदा पद भी शामिल हैं। इससे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में शिक्षकीय रिक्तियों को भरने में मदद मिलेगी।
अक्टूबर में सहायक शिक्षक और शिक्षक की परीक्षा
भर्ती परीक्षा का पहला चरण अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा, 11 अक्टूबर को सहायक शिक्षक और 25 अक्टूबर को शिक्षक पद के लिए परीक्षा प्रस्तावित है। वहीं व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर को होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों, परीक्षा केंद्र और प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी जरूर देखनी होगी।
यह भी पढ़ेंChhattisgarh Govt Jobs: युवाओं के लिए बड़ी खबर,अब क्लास 3 और 4 पदों पर भर्ती के नियम बदलेअभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट
परीक्षा की तारीखों को देखते हुए अभ्यर्थियों ने तैयारी तेज कर दी है, परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचना, एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और परीक्षा केंद्र की जानकारी संबंधित विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
अभ्यर्थी आधिकारिक सूचना को ही मानें आधार
शिक्षक भर्ती की यह प्रक्रिया प्रदेश के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के साथ बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाली है, अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक विभागीय सूचना को ही आधार बनाएं।
