रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1900 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे
Raipur Mantralaya Employees Protest: एक कर्मचारी बस में आग लगने की घटना के बाद कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि जर्जर बसों में बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के उन्हें रोजाना सफर करना पड़ रहा है। हादसे के बाद प्रशासन ने 31 अक्टूबर से पुरानी बसों का संचालन बंद करने की बात कही है।
Acellus हॉस्पिटल पहुंचे पद्मश्री डॉ. भारती बंधु, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को बताया छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण
पद्मश्री डॉ. भारती बंधु ने रायपुर स्थित Acellus हॉस्पिटल का दौरा कर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और जांच उपकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं छत्तीसगढ़ के मरीजों को बड़े शहरों में जाने से राहत देंगी।
Child Kidnapping Case: घर में घुसकर मासूम का अपहरण, 5 घंटे में नागपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने मां को सौंपा सकुशल बच्चा
Child Kidnapping Case: रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर एक साल के मासूम बच्चे को जबरन उठा लिया और बाइक से महाराष्ट्र की ओर भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी और साइबर ट्रैकिंग की मदद से आरोपी का पीछा किया और महज 5 घंटे के भीतर नागपुर के उमरेड से उसे गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।
Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल
Nagar Nigam Team Attack: रायपुर के भाठागांव इलाके में सड़क किनारे लगने वाले सब्जी बाजार को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान 4 से 5 निगम कर्मचारी घायल हुए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे एक पुलिस जवान को भी चोट लगी। घटना के बाद निगम टीम ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त
Ganja Smuggling: रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड के पास टिकरापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2.5 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
CG Weather Update: अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार, जानें फसलों और मानसून के आंकड़ों पर क्या पड़ेगा असर
CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम सिस्टम के असर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD रायपुर के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस बारिश से धान समेत खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा
CGPSC Scam: 2020-21 परीक्षा कथित धांधली मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर की विशेष PMLA अदालत में 7 आरोपियों के खिलाफ करीब 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी ने 3.28 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की पहचान का दावा किया है। मामले में पूर्व CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी समेत कई अधिकारियों, बिचौलियों और उद्योगपतियों के नाम शामिल हैं।
Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा
Ganja Smuggling: माना कैंप थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में महासमुंद निवासी राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21.964 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल अल्टो कार जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गांजा ओडिशा से दुर्ग ले जाया जा रहा था।
Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच
Mahadev Betting App Case: बेटिंग ऐप मामले में ED की जांच अब बड़े कारोबारी नामों तक पहुंच गई है। एजेंसी ने रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करते हुए EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी समेत 42 लोगों को आरोपी बनाया है। ED ने निशांत पिट्टी के करीब ₹59.60 करोड़ मूल्य के शेयरों को प्रोविजनल रूप से अटैच किया है।
Miss Divyang Sundar: निष्ठा गनवीर बनीं छत्तीसगढ़ की पहली मिस दिव्यांग सुंदरी, 30 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
Miss Divyang Sundar: रायपुर के अंबुजा सिटी सेंटर मॉल में आयोजित ‘मिस दिव्यांग सुंदरी छत्तीसगढ़ 2026’ प्रतियोगिता में आकांक्षा स्कूल की निष्ठा गनवीर ने पहला खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से चयनित 30 दिव्यांग प्रतिभागियों ने रैंप वॉक और टैलेंट राउंड में अपनी प्रतिभा दिखाई।
Raipur News: रेलवे स्टेशनों पर गूंजेगी छत्तीसगढ़ी लोकधुन, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने रखी मांग
Raipur News: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपराओं, बोली-भाखा, खान-पान और पारंपरिक पहनावे को बढ़ावा देने की मांग को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के DRM को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने रेलवे स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीज-त्योहारों के दौरान पारंपरिक और प्रमाणित छत्तीसगढ़ी लोकगीत व लोकधुन बजाने की मांग रखी है।
Chakradhar Samaroh: खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कलाकारों ने चक्रधर समारोह में सजाया शास्त्रीय नृत्य का मंच
Chakradhar Samaroh: 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के विद्यार्थियों ने ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।