Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल Singrauli News: क्लिनिक में 4 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप Child Kidnapping Case: घर में घुसकर मासूम का अपहरण, 5 घंटे में नागपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने मां को सौंपा सकुशल बच्चा Viral Video Case: जमुई के बाद अब समस्तीपुर में दरिंदगी, राह चलती लड़की से सरेराह छेड़छाड़ Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल Singrauli News: क्लिनिक में 4 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप Child Kidnapping Case: घर में घुसकर मासूम का अपहरण, 5 घंटे में नागपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने मां को सौंपा सकुशल बच्चा Viral Video Case: जमुई के बाद अब समस्तीपुर में दरिंदगी, राह चलती लड़की से सरेराह छेड़छाड़
W 𝕏 f
होम रायपुर Child Kidnapping Case: घर में घुसकर मासूम का अपहर…
Raipur police rescued kidnapped child (Image Source: social media)
Raipur police rescued kidnapped child (Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

Child Kidnapping Case: घर में घुसकर मासूम का अपहरण, 5 घंटे में नागपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने मां को सौंपा सकुशल बच्चा

Child Kidnapping Case: रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर एक साल के मासूम बच्चे को जबरन उठा लिया और बाइक से महाराष्ट्र की ओर भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी और साइबर ट्रैकिंग की मदद से आरोपी का पीछा किया और महज 5 घंटे के भीतर नागपुर के उमरेड से उसे गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 11:15 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Child Kidnapping Case: राजधानी के गुढ़ियारी इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक सिरफिरे शख्स ने घर में घुसकर महज एक साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया। हालांकि, रायपुर पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपी की यह चालाकी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। घटना की सूचना मिलते ही एक्शन में आई पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा करते हुए महज 5 घंटे के भीतर उसे महाराष्ट्र के नागपुर (उमरेड) से धर दबोचा और मासूम को सही-सलामत बचा लिया।

कमर में कपड़े से बांधकर बाइक से भागा था आरोपी 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 22 सितंबर की है। पीड़ित महिला ने गुढ़ियारी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पवन साहू अचानक उसके घर में घुसा। उसने महिला के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और उसकी गोद से एक साल के बेकसूर बच्चे को जबरन छीनकर फरार हो गया। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि आरोपी ने बच्चे को सुरक्षित ले जाने की भी परवाह नहीं की। उसने मासूम को कपड़े के सहारे अपनी कमर से बांधा और तेज रफ्तार बाइक से नागपुर की तरफ भाग निकला।

साइबर सेल और पुलिस की तत्परता आई काम 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना कोई वक्त गंवाए जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी लोकेशन (साइबर ट्रैकिंग) खंगालने पर पता चला कि आरोपी बच्चे को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर की ओर भागा है। इसके बाद गुढ़ियारी पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत नागपुर के उमरेड के लिए रवाना हुई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए करीब पांच घंटे के भीतर घेराबंदी कर पवन साहू को दबोच लिया।

मासूम को पाकर छलक पड़े मां के आंसू 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मासूम बच्चे को सकुशल बरामद किया और रायपुर लाकर उसकी बिलखती मां के सुपुर्द कर दिया। अपने कलेजे के टुकड़े को सही-सलामत वापस पाकर मां की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त कर लिया है और आरोपी पवन साहू के खिलाफ अपहरण व अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें