शेयर बाजार
कुल 111 खबरें
Orient Electric Share: दो हफ्ते में 30% से ज्यादा उछला शेयर, ब्रोकरेज ने दिया ₹240 का टारगेट
Orient Electric Share: ओरिएंट इलेक्ट्रिक के शेयर में पिछले दो सप्ताह में 30% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को कारोबार के दौरान शेयर 214.90 रुपए के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा। ICICI Securities ने स्टॉक को BUY रेटिंग देते हुए 240 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। कंपनी का दूसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट बढ़कर 27.06 करोड़ रुपए और परिचालन राजस्व 879.34 करोड़ रुपए रहा।
Canara Bank Share: अच्छे तिमाही नतीजों के बाद भी 6% से ज्यादा गिरा शेयर, ₹160 का टारगेट
Canara Bank Share: 15 अक्टूबर को 6% से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई और भाव ₹116.71 तक पहुंच गया। हालांकि, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 8.40% बढ़कर ₹5,175 करोड़ रहा। शुद्ध ब्याज आय में भी 20.39% की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद शेयर में गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ी है।
Multicap Mutual Funds: शेयर बाजार में मंदी के बीच म्यूचुअल फंड में पैसा झोंक रहे निवेशक, मल्टी कैप फंड्स ने 3 साल में दिया शानदार रिटर्न
Multicap Mutual Funds: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। AMFI के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट इनफ्लो बढ़कर ₹38,307 करोड़ हो गया, जबकि अगस्त में यह ₹29,328 करोड़ था। वहीं, एक्सिस, कोटक और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के मल्टीकैप फंड्स ने तीन साल की अवधि में क्रमशः 17.30%, 14.50% और 13.50% का सालाना रिटर्न दर्ज किया।
Hero Motors Share: शानदार तिमाही नतीजों के बाद शेयर में 8% की तेजी, मुनाफा 115% बढ़ा
Hero Motors Share: Q2 FY27 के शानदार नतीजों के बाद शेयर में करीब 8% की तेजी आई और यह ₹165.21 तक पहुंच गया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 115% बढ़कर ₹10.2 करोड़, जबकि रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹319 करोड़ हो गया। कंपनी ने ब्रिटेन की सब्सिडियरी Huyland Engineering में अतिरिक्त 39% हिस्सेदारी खरीदने की योजना भी घोषित की है।
HD Fire Protect IPO: पहले दिन 1.23 गुना सब्सक्राइब, GMP में 31% प्रीमियम का अनुमान
HD Fire Protect IPO: 13 अक्टूबर 2026 को खुला है और 15 अक्टूबर तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। ₹712.31 करोड़ के इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹258–₹271 प्रति शेयर है। पहले दिन आईपीओ 1.23 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, ₹86 के आसपास GMP के आधार पर लिस्टिंग पर संभावित 31.73% प्रीमियम का अनुमान है। शेयरों की लिस्टिंग 21 अक्टूबर को प्रस्तावित है।HD Fire Protect IPO:
Ola Electric Rights Issue: बाजार भाव से 26% सस्ते मिलेंगे शेयर, जानें पूरी डिटेल
Ola Electric Rights Issue: ओला इलेक्ट्रिक 1,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए राइट्स इश्यू ला रही है। कंपनी ने प्रति शेयर कीमत 27 रुपए तय की है। इश्यू की रिकॉर्ड डेट 13 अक्टूबर 2026 है, जबकि आवेदन 22 से 30 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।
TCS Share News: डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय, जानें किसे मिलेगा लाभ
TCS Share News: टीसीएस ने निवेशकों के लिए ₹12 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय की है। जानिए डिविडेंड हिस्ट्री, बोनस शेयर और ब्रोकरेज हाउस के टारगेट प्राइस की पूरी जानकारी।
Jio Platforms IPO: ₹1,119 तक हो सकता है शेयर का भाव, जानें कब होगी लिस्टिंग
Jio Platforms IPO: मुकेश अंबानी की कंपनी के बहुप्रतीक्षित को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो जियो का आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े पब्लिक इश्यू में शामिल हो सकता है।
Share Market: दो दिन की तेजी के बाद बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 429 अंक टूटा
Share Market: दो कारोबारी सत्रों तक बढ़त दर्ज करने के बाद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को फिर बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में दबाव के बीच बैंकिंग और कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी रही, लेकिन ज्यादातर प्रमुख शेयर लाल निशान में बंद हुए।
Stock Market: आरबीआई के फैसले के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, बैंकिंग शेयरों में तेजी
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती गिरावट के बाद धीरे-धीरे रिकवरी देखने को मिली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति के फैसले के बाद बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में खरीदारी बढ़ी। कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और SBI के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
Sterlite Technologies Share: 3 दिन में तेज उछाल, Nomura ने दिया ₹1,350 का टारगेट
Sterlite Technologies Share: शेयर बाजार में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। कई शेयरों में दबाव देखने को मिला है, लेकिन Sterlite Technologies (STL) के शेयर ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। मंगलवार, 6 अक्टूबर को बाजार खुलते ही कंपनी के शेयर में करीब 3.2% की तेजी आई और भाव बढ़कर ₹1,033 के आसपास पहुंच गया।
Stock Market: कच्चे तेल की नरमी का असर, तेजी के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत मजबूती के साथ की। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका में सख्त मौद्रिक नीति को लेकर चिंता कम होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 22,532 के स्तर पर खुला, जबकि सेंसेक्स ने 72,340 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।