Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ आंगन में काट रहा था गौमांस, पुलिस ने रंगे हाथों द…
आरोपी को बेलगहना पुलिस ने  पकड़ा
आरोपी को बेलगहना पुलिस ने पकड़ा
छत्तीसगढ़

आंगन में काट रहा था गौमांस, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा; 7 किलो मांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के बेलगहना में पुलिस ने घर के आंगन में गौमांस काटते आरोपी को गिरफ्तार कर 7 किलो मांस जब्त किया। मामले में अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, वहीं हाल ही में स्टेशन पर भी मां-बेटी को गौमांस के साथ पकड़ा गया था।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
04 May 2026, 05:43 PM
बिलासपुर

जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में पुलिस ने गौमांस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ही घर के आंगन में गौमांस काटते हुए पकड़ा गया। मौके से करीब 7 किलो गौमांस जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी के घर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसे आंगन में मांस काटते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने गौमांस रखने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
बिलासपुर पुलिस लगातार गौमांस से जुड़े मामलों में कार्रवाई कर रही है। हाल ही में रेलवे स्टेशन पर मां-बेटी को भी गौमांस के साथ पकड़ा गया था। दोनों ट्रॉली बैग में करीब 10 किलो से अधिक मांस छिपाकर ला रही थीं। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों रायपुर से ट्रेन के जरिए बिलासपुर पहुंची थीं। सूचना मिलते ही कुछ गौसेवक थाने के बाहर एकत्रित हो गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही सप्लाई चेन की जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गौमांस कहां से लाया जा रहा है और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हुए हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि इस तरह के मामलों पर पुलिस सख्ती बरत रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें