Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ एल.बी. संवर्ग शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन,…
एल.बी. संवर्ग शिक्षकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा
एल.बी. संवर्ग शिक्षकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा
छत्तीसगढ़

एल.बी. संवर्ग शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज

बागबाहरा में प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के एल.बी. संवर्ग शिक्षकों ने वर्ष 1998-99 में नियुक्ति से जुड़े मामलों में पुरानी पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ लागू करने की मांग को लेकर खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को ज्ञापन सौंपा।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
10 May 2026, 07:19 PM
बागबाहरा

बागबाहरा। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ, बागबाहरा के बैनर तले वर्ष 1998-99 में नियुक्त एल.बी. संवर्ग के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने मांग की कि माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्णयों को तत्काल लागू करते हुए उन्हें प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन सहित सभी सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान किए जाएं। उनका कहना है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अब तक कार्रवाई लंबित है।

संविलियन का दिया हवाला

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 1998-99 में उन्हें नियमित पदों के विरुद्ध एल.बी. संवर्ग के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2001 में नियमितिकरण और 2018 में शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया। इसके बावजूद पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

12 हजार शिक्षकों की सेवानिवृत्ति पर संकट

संघ ने बताया कि वर्तमान में लगभग 12 हजार शिक्षक सेवानिवृत्ति की स्थिति में हैं, जबकि कई शिक्षक दिवंगत हो चुके हैं। पेंशन एवं ग्रेच्युटी के अभाव में उनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

सरकारी आदेशों में विसंगति का आरोप

शिक्षकों ने कहा कि भारत सरकार के 2020 के आदेश के अनुसार 2004 के पूर्व नियुक्त कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ में एल.बी. संवर्ग को इससे वंचित रखा गया है, जो अन्यायपूर्ण है।

हाईकोर्ट के फैसलों का उल्लेख

संघ ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने याचिका क्रमांक WPS 647/2021 एवं 325/2026 में शिक्षकों के पक्ष में निर्णय दिया है, बावजूद इसके आदेश का पालन नहीं किया गया है।

विधायक का आश्वासन

ज्ञापन लेने के बाद विधायक द्वारिकाधीश यादव ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मामले को राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा और उचित पहल की जाएगी।

शिक्षक संघ के पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर खेदूराम चन्द्राकर, पिताम्बर बंजारा, भोपाल बंजारा, शिवनारायण तिवारी, जगदीश पटेल, रामजी टंडन, प्रेमचंद डडसेना, पंचराम पांडे, भेखलाल सेन, बलराम चन्द्राकर, उदेशराम निराला,  ऋतु साहू, सुखराम मिर्धा, लीलाचंद पटेल एवं भरत तंबोली सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें