📅 Wednesday, 22 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
आईपीएल 2026: नितीश राणा ने  जड़ा 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दर्दनाक सड़क हादसा : बरातियों से भरी पिकअप हादसे का शिकार, पेड़ से टकराकर 2 की मौत महादेवघाट के खारुन नदी किनारे अज्ञात महिला का मिला शव, हत्या की आशंका बगिया में जनदर्शन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश छुट्टियों पर सख्ती: बिना अनुमति अवकाश पर रोक, प्रशासनिक कामकाज के लिए नए निर्देश बड़ी कार्रवाई : गांजा के साथ ओडिशा-महाराष्ट्र तस्करी रैकेट के दो आरोपी गिरफ्तार आईपीएल 2026: नितीश राणा ने  जड़ा 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दर्दनाक सड़क हादसा : बरातियों से भरी पिकअप हादसे का शिकार, पेड़ से टकराकर 2 की मौत महादेवघाट के खारुन नदी किनारे अज्ञात महिला का मिला शव, हत्या की आशंका बगिया में जनदर्शन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश छुट्टियों पर सख्ती: बिना अनुमति अवकाश पर रोक, प्रशासनिक कामकाज के लिए नए निर्देश बड़ी कार्रवाई : गांजा के साथ ओडिशा-महाराष्ट्र तस्करी रैकेट के दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ गर्मी व लू से बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने जारी क…
फाइल फोटो
फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

गर्मी व लू से बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतने की अपील

महासमुंद में तापमान 42–43°C तक पहुंचने और लू चलने के कारण पशु चिकित्सा विभाग ने पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें पशुओं को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक छायादार व ठंडी जगह रखने, स्वच्छ ठंडा पानी व हल्का आहार देने, नियमित सफाई रखने और दिन में कम से कम एक बार नहलाने की सलाह दी गई है। लू के लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करने को कहा गया है। साथ ही दोपहर 12 से 3 बजे तक पशु-चलित वाहनों के उपयोग पर सावधानी बरतने की अपील की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Apr 2026, 01:41 PM
📍 महासमुंद
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं महासमुंद द्वारा पशुपालक कृषकों के लिए समसामयिक सलाह जारी की गई है। वर्तमान में तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है और तेज गर्म हवाएं (लू) चल रही हैं, जिससे पशुओं के बीमार होने की संभावना बढ़ गई है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में पशुओं को लू लगने का खतरा अधिक रहता है। इसके प्रमुख लक्षणों में आहार लेने में अरुचि, तेज बुखार, सांस का तेज चलना (हांफना), नाक से स्राव, आंखों से पानी आना, आंखों का लाल होना, पतला दस्त तथा शरीर में पानी की कमी के कारण लड़खड़ाकर गिरना शामिल हैं। पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे पशुओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक छायादार एवं ठंडे स्थान (कोठे) में रखें। 
वातावरण को ठंडा बनाए रखने अपील 
कोठे को खुला न छोड़कर टाट या बोरे से ढककर रखें तथा उस पर समय-समय पर पानी का छिड़काव कर वातावरण को ठंडा बनाए रखें, ताकि गर्म हवाओं के प्रभाव से बचाव हो सके। पशुओं को पर्याप्त मात्रा में संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने के साथ-साथ हमेशा स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना आवश्यक है। गर्मी के दौरान ठोस आहार की बजाय तरल एवं नरम आहार देना अधिक लाभकारी होता है। साथ ही विवाह या अन्य आयोजनों से बचे बासी भोजन को पशुओं को खिलाने से बचने की सलाह दी गई है। कोठे की नियमित साफ-सफाई बनाए रखना भी जरूरी है। 
दिन में कम से कम एक बार नहलाने की सलाह 
नवजात बछड़ों एवं बछियों की विशेष देखभाल करने की आवश्यकता बताई गई है। संकर नस्ल एवं भैंस प्रजाति के पशुओं को पानी की उपलब्धता के अनुसार दिन में कम से कम एक बार नहलाने की सलाह दी गई है। यदि कोई पशु असामान्य व्यवहार करता दिखाई दे, तो तत्काल निकटतम पशु चिकित्सा संस्थान से संपर्क कर उपचार कराना चाहिए। इसके अलावा ग्रीष्म ऋतु में पशुओं से संचालित वाहनों (जैसे बैलगाड़ी आदि) के उपयोग पर भी दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक प्रतिबंध रखने हेतु जनजागरूकता बढ़ाने की अपील की गई है, ताकि पशुओं को अत्यधिक गर्मी से बचाया जा सके।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें