Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जशपुर गांजा तस्करी : आम के ट्रे में छिपाकर ले जा रहा था…
आम के ट्रे में छिपा 207 किलो गांजा जब्त
आम के ट्रे में छिपा 207 किलो गांजा जब्त
जशपुर

गांजा तस्करी : आम के ट्रे में छिपाकर ले जा रहा था करोड़ों का गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप

जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आम के ट्रे में छिपाकर ले जाए जा रहे 207 किलो गांजा को जब्त किया है। दोकड़ा चौकी क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन को पकड़कर एक आरोपी प्रेम नाथ सिंह को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ से गांजा लाकर अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 May 2026, 03:43 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 08:44 PM
जशपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने एक पिकअप वाहन से दो क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। 

तस्कर इस गांजे को आम के ट्रे के बीच छिपाकर ओडिशा से अंबिकापुर होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचाने की फिराक में था। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कांसाबेल थाना क्षेत्र की दोकड़ा चौकी पुलिस द्वारा की गई। पुलिस को 12 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही दोकड़ा चौकी पुलिस ने देवरी गांव के पास घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। 

इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन वहां पहुंचा। पुलिस की नाकेबंदी देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बगिया-दोकड़ा मुख्य मार्ग के पास वाहन को रोक लिया।

आम के ट्रे के बीच छिपाए गए थे 207 पैकेट

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस भी चौंक गई। पिकअप में आम के ट्रे रखे गए थे, जिनके बीच टेप से पैक किए गए 207 पैकेट गांजा छिपाकर रखा गया था। जब सभी पैकेटों की जांच की गई तो कुल 207 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, एक मोबाइल फोन और 550 रुपए नगद भी जब्त किए हैं। 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान बगीचा थाना क्षेत्र के विमड़ा गांव निवासी प्रेम नाथ सिंह (36 वर्ष) के रूप में की है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह गांजा ओडिशा के सुंदरगढ़ इलाके से लेकर आया था। उसका मकसद इसे अंबिकापुर पहुंचाना था, जहां से एक अन्य तस्कर इस खेप को उत्तर प्रदेश ले जाने वाला था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

दोकड़ा चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में एंड-टू-एंड जांच की जा रही है ताकि इस तस्करी गिरोह से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचा जा सके।

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर कड़ी को जोड़कर जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2026 में अब तक करोड़ों की नशीली सामग्री जब्त

जशपुर पुलिस ने जनवरी 2026 से अब तक नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में 3 करोड़ 24 लाख 55 हजार 550 रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने अब तक 744 किलो 227 ग्राम गांजा, 1840 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, 8.04 ग्राम ब्राउन शुगर और गांजा के पौधे बरामद किए हैं। इन मामलों में कुल 27 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए गए 54 लाख रुपए से अधिक कीमत के वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें कार, पिकअप और मोटरसाइकिल शामिल हैं। जशपुर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें