📅 Sunday, 19 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, भिलाई-रायपुर-राजनांदगांव में प्रदर्शन; आरोपी युवती गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा में दर्दनाक हादसा: घर में जिंदा जलकर महिला की मौत फैक्ट्री हादसा : तमिलनाडु के विरुधुनगर के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 16 की मौत, कई घायल, बचाव कार्य जारी भीषण हादसा: रायपुर–कोरबा हाईवे पर ट्राला में लगी आग, चालक जिंदा जला दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 14 वर्षीय पोती की मौत, दादा घायल डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, भिलाई-रायपुर-राजनांदगांव में प्रदर्शन; आरोपी युवती गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा में दर्दनाक हादसा: घर में जिंदा जलकर महिला की मौत फैक्ट्री हादसा : तमिलनाडु के विरुधुनगर के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 16 की मौत, कई घायल, बचाव कार्य जारी भीषण हादसा: रायपुर–कोरबा हाईवे पर ट्राला में लगी आग, चालक जिंदा जला दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 14 वर्षीय पोती की मौत, दादा घायल
W 𝕏 f 🔗
होम देश गोपालगंज में 25 महीने पुराने लापता युवक मामले का …
सूचना मिलते ही मौके पर सर्च करने पहुची पुलिस
सूचना मिलते ही मौके पर सर्च करने पहुची पुलिस
देश

गोपालगंज में 25 महीने पुराने लापता युवक मामले का खुलासा, नाले से मिला कंकाल, दो दोस्त गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में दो साल से अधिक समय से लापता युवक के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें मृतक के ही दोस्त बताया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने एक नाले से मानव कंकाल और सिर का हिस्सा बरामद किया है, जिसे लापता युवक का ही अवशेष माना जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Apr 2026, 05:06 PM
📍 गोपालगंज

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में दो साल से अधिक समय से लापता युवक के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें मृतक के ही दोस्त बताया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने एक नाले से मानव कंकाल और सिर का हिस्सा बरामद किया है, जिसे लापता युवक का ही अवशेष माना जा रहा है।

यह पूरा मामला करीब 25 महीने पुराना है। जानकारी के अनुसार, कुचायकोट के सासामुसा गांव का रहने वाला चंदन नामक युवक एक दिन अपने घर से दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने कुचायकोट थाने में उसके अपहरण की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि शुरुआती जांच में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका था।

संदिग्धों की गतिविधियों से मिल सुराग 

लंबे समय तक मामला ठंडे बस्ते में रहने के बाद हाल ही में पुलिस ने इसे दोबारा गंभीरता से लिया। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने इस मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की। टीम ने पुराने मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन डेटा, परिजनों से मिली जानकारी और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच के आधार पर दो लोगों दीपक कुमार और मन्नू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

बरामद हुआ मानव कंकाल 

पुलिस की सख्त पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से कई अहम जानकारियां सामने आईं, जिसके बाद जांच टीम ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में सासामुसा क्षेत्र के एक नाले की जेसीबी से खुदाई कराई। खुदाई के दौरान वहां से एक मानव कंकाल और सिर का हिस्सा बरामद हुआ।

दोनों आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस का दावा है कि बरामद अवशेष लापता चंदन के ही हैं, जिसकी पुष्टि परिजनों ने प्रारंभिक पहचान के आधार पर की है। जांच अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि जिस दिन चंदन लापता हुआ था, उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी और बाद में शव को नाले में फेंक दिया गया था ताकि पहचान छिपाई जा सके।

फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस अब बरामद कंकाल का वैज्ञानिक और डीएनए परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है, ताकि मामले की अंतिम और पुख्ता पुष्टि की जा सके। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भी चर्चा का माहौल है।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें