Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ जमीन बंटवारे के विवाद में वृद्धा की मौत, सिधमा गा…
सभी आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश
सभी आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश
छत्तीसगढ़

जमीन बंटवारे के विवाद में वृद्धा की मौत, सिधमा गांव में मारपीट के बाद आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सिधमा में जमीन बंटवारे को लेकर पुराना पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया, जिसमें एक वृद्धा के साथ मारपीट के बाद उनकी मौत हो गई। घटना 15 अप्रैल की है, जब घर में विवाद बढ़ने पर कई रिश्तेदारों ने महिला पर हमला किया। अगले दिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद इसे हत्या मानते हुए मामला दर्ज किया और करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Apr 2026, 11:29 AM · अपडेट: 13 Jun 2026, 08:27 AM
बलरामपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सिधमा में जमीन बंटवारे को लेकर हुए पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की जान चली गई। इस मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना बरियो पुलिस चौकी क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कुलन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 अप्रैल को वह अपने बेटे और बहू के साथ घर के पास स्थित बाड़ी में मूंगफली की फसल से घास निकालने गया हुआ था। उसी दौरान उसकी पत्नी राजी बाई और नतनी पायल घर पर मौजूद थीं।

जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद

शाम करीब 5 बजे नतनी पायल घबराई हुई दौड़कर आई और बताया कि घर में दादी के साथ मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही कुलन अपने बेटे और बहू के साथ तुरंत घर पहुंचा, जहां उसने देखा कि रिश्तेदारों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया था और संजय, उसकी पत्नी परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो, राजकुमारी उर्फ जुईया, चैतू और फुलकुंवर सहित कई लोग वृद्धा के साथ मारपीट कर रहे थे।

आरोपी मौके से फरार 

परिजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि अगले दिन 16 अप्रैल को परिवार जब एक अन्य पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था, तभी उन्हें सूचना मिली कि वृद्धा की तबीयत गंभीर हो गई है। परिजन जब घर पहुंचे तो पाया कि वृद्धा की मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर इसे हत्या का मामला मानते हुए आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

पुलिस ने ग्राम सिधमा निवासी संजय मानिकपुरी, परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो, राजकुमारी उर्फ जुईया, चैतू मानिकपुरी और फुलकुंवर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद की असली जड़ कितनी पुरानी और गहरी थी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें