📅 Saturday, 18 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
नौकरी का झांसा देकर युवती को यूपी ले जाकर महीनों बंधक बनाकर कराया गया काम, दो गिरफ्तार स्कूल मामला गरमाया: बंदी आदेश के बाद भी चल रहा निजी स्कूल, एडमिशन प्रचार से बढ़ा विवाद भिलाई सुपेला में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 15 गिरफ्तार, 1.14 लाख नकद व वाहन जब्त भीषण हादसा: तीन ट्रेलर और कार की टक्कर में चार घायल, गुरसिया–जड़गा मोड़ बना ब्लैक स्पॉट बैंक डकैती: दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने करोड़ों की लूट, 24 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार नौकरी का झांसा देकर युवती को यूपी ले जाकर महीनों बंधक बनाकर कराया गया काम, दो गिरफ्तार स्कूल मामला गरमाया: बंदी आदेश के बाद भी चल रहा निजी स्कूल, एडमिशन प्रचार से बढ़ा विवाद भिलाई सुपेला में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 15 गिरफ्तार, 1.14 लाख नकद व वाहन जब्त भीषण हादसा: तीन ट्रेलर और कार की टक्कर में चार घायल, गुरसिया–जड़गा मोड़ बना ब्लैक स्पॉट बैंक डकैती: दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने करोड़ों की लूट, 24 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ जिले में जनगणना की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से शु…
कलेक्टर द्वार स्व गणना
कलेक्टर द्वार स्व गणना
छत्तीसगढ़

जिले में जनगणना की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया

जिले में जनगणना की तैयारियाँ जारी हैं और 16 अप्रैल से नागरिकों के लिए स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा शुरू कर दी गई है। लोग http://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। एक मोबाइल से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है और भरने के बाद एक ID मिलती है, जिसे प्रगणक को दिखाना होगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Apr 2026, 01:11 PM
📍 महासमुंद
जिले में भारत की जनगणना की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी हैं। नागरिकों को स्व-गणना का अवसर प्रदान किया गया है। एसई वेब पोर्टल http://se.census.gov.in के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में कोई भी व्यक्ति जनगणना संबंधी निर्धारित बिंदुओं में अपनी जानकारी स्वयं भर सकता है। जिले में गुरुवार 16 अप्रैल से स्व-गणना शुरू हो गया है। कलेक्टर विनय लंगेह ने आज सुबह निर्धारित पोर्टल से अपना स्व गणना पत्रक ऑनलाइन भरा। 
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए आसान एवं सरल प्रक्रिया के तहत स्व गणना भरने की सहूलियत दी गई है। घर का मुखिया इस फॉर्म को भर सकते है। एक मोबाइल से केवल एक ही स्व गणना  फार्म भरा जा सकता है। यह फॉर्म सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे एक आई डी प्राप्त होगा। जिसे प्रगणक जब आपके घर आएंगे तब बताना होगा। लेकिन यदि आप यह फॉर्म नहीं भर पाते तो 1 से 30 मई के बीच प्रगणक आपके घर आकर जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय है।
 जिले में चल रहीं जनगणना की तैयारियों के सिलसिले में बुधवार 15 अप्रैल से प्रगणकों एवं सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। तीन चरणों में सभी प्रगणकों व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण पूर्ण होगा।
बेझिझक दें सही-सही जानकारी, पूरी गोपनीयता रहेगी और साक्ष्य के रूप में मान्य नहीं होगी
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिलेवासियों से अपील की है कि जनगणना के लिए आने वाले प्रगणकों को बेझिझक सही-सही जानकारी दें। आपके द्वारा दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगी। स्पष्ट प्रावधान है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं होगा। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिये आधार बनते हैं।
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले में भी दो चरणों में जनगणना होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। जनगणना कार्यक्रम के तहत प्रगणक घर-घर जाकर Census 2027&HLO मोबाइल एप का उपयोग कर डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे। साथ ही लोगों द्वारा पोर्टल पर स्व-गणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। दोनों तरह से प्राप्त डाटा की बहुस्तरीय जांच होगी। पहले यह कार्य पर्यवेक्षकों द्वारा किया जायेगा। साथ ही चार्ज अधिकारी भी मैदान में जाकर पुनः सत्यापन कर त्रुटियां ठीक करायेंगे। ग्राम व नगर रजिस्टर का प्रारूप व विषय वस्तु, ग्रामीण व नगरीय चार्ज रजिस्टर, प्रगणक, पर्यवेक्षकों व चार्ज अधिकारियों के कार्य, पर्यवेक्षण व कानूनी शक्तियां इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें