📅 Thursday, 23 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
मिडनाइट कॉम्बिंग : 55 से अधिक अपराधियों पर कार्रवाई, ड्रोन निगरानी से सख्त पुलिस अभियान MI vs CSK : वानखेड़े में होगा महामुकाबला, पॉइंट्स टेबल की लड़ाई आज आमने-सामने तकनीकी अभियान : CEIR पोर्टल की मदद से 90 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए मोबाइल मोहन नगर में अवैध हुक्का और ई-सिगरेट कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार मतदान केंद्र पर बवाल : मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हिंसा, टीएमसी-हुमायूं कबीर समर्थक भिड़े मिडनाइट कॉम्बिंग : 55 से अधिक अपराधियों पर कार्रवाई, ड्रोन निगरानी से सख्त पुलिस अभियान MI vs CSK : वानखेड़े में होगा महामुकाबला, पॉइंट्स टेबल की लड़ाई आज आमने-सामने तकनीकी अभियान : CEIR पोर्टल की मदद से 90 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए मोबाइल मोहन नगर में अवैध हुक्का और ई-सिगरेट कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार मतदान केंद्र पर बवाल : मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हिंसा, टीएमसी-हुमायूं कबीर समर्थक भिड़े
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ डिक्की तोड़कर चोरी : बैंक से निकले ₹2.5 लाख से ज्…
लैलूंगा थाना रायगढ़
लैलूंगा थाना रायगढ़
छत्तीसगढ़

डिक्की तोड़कर चोरी : बैंक से निकले ₹2.5 लाख से ज्यादा रकम पर चोरों ने किया हाथ साफ, संगठित गिरोह की आशंका

लैलूंगा थाना क्षेत्र में बाइक की डिक्की से चोरी की दो घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दोनों मामलों में पीड़ित बैंक से नकद निकालकर लौट रहे थे और रास्ते में कुछ देर रुकने पर अज्ञात चोरों ने डिक्की तोड़कर कुल ढाई लाख रुपये से अधिक की रकम पार कर दी। पहले मामले में एक व्यक्ति के 2.15 लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए, जबकि दूसरे मामले में एक बुजुर्ग किसान के 40 हजार रुपये गायब हुए। पुलिस को शक है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है, जो बैंक से निकलने वालों पर नजर रखता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Apr 2026, 03:14 PM
📍 रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक की डिक्की से चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में अज्ञात चोरों ने मिलाकर ढाई लाख रुपये से अधिक की रकम पर हाथ साफ कर दिया। खास बात यह है कि दोनों ही घटनाओं में पीड़ित बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे और रास्ते में कुछ देर के लिए रुके थे, तभी चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।

पहली घटना ग्राम गेरूपानी उरांवपारा निवासी 37 वर्षीय शिव प्रसाद भगत के साथ हुई। जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार की सुबह अपनी प्लेटिना बाइक से स्टेट बैंक लैलूंगा गया था, जहां से उसने 2 लाख 15 हजार रुपये नकद निकाले। उसने रकम को प्लास्टिक बैग में रखकर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिया, साथ ही पासबुक, चेकबुक और राशन कार्ड भी वहीं रखे थे।

पैसे के साथ दस्तावेज गायब 

बैंक से निकलने के बाद वह घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में घरघोड़ा रोड स्थित एक गैरेज के पास बाइक में कुछ खराबी आने पर रुक गया। जब वह बाइक ठीक कराने के लिए कुछ देर के लिए गैरेज के अंदर गया और वापस लौटा, तो देखा कि उसकी बाइक की डिक्की खुली हुई है। डिक्की में रखे पूरे 2 लाख 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब थे। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल के बाहर डिक्की से चोरी 

दूसरी घटना ग्राम सिरकीनारा भुईंयापानी निवासी 71 वर्षीय किसान धोबाई प्रसाद सिदार के साथ हुई। वह 2 जनवरी को अपैक्स बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह लैलूंगा के बुधवारी बाजार स्थित एक होटल के पास नाश्ता करने के लिए रुक गए। बाइक को बाहर खड़ी कर वे होटल के अंदर चले गए।

कुछ देर बाद जब वे लौटे, तो देखा कि उनकी बाइक की डिक्की से नकदी गायब है। किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर 40 हजार रुपये पार कर दिए थे। काफी तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने भी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

क्षेत्र में दहशत 

दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, खासकर उन लोगों में जो बैंक से नकद राशि लेकर बाइक से सफर करते हैं। पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है, जो बैंक से निकलने वाले लोगों पर नजर रखता है और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देता है।

लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। खासकर बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद उसे सुरक्षित रखने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहने और वाहन को बिना निगरानी के न छोड़ने की सलाह दी गई है।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें