Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ तिल्दा-नेवरा में बिजली वायर चोरी करने वाले संगठित…
एल्यूमिनियम वायर की चोरी करने वाले
एल्यूमिनियम वायर की चोरी करने वाले
छत्तीसगढ़

तिल्दा-नेवरा में बिजली वायर चोरी करने वाले संगठित गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में बिजली पोल से एल्यूमिनियम वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों—देव प्रसाद पारधी, मनमोहन नारंग, हेमलाल धृतलहरे और पंकज कुमार टंडन—को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह सुनियोजित तरीके से बिजली पोल को नुकसान पहुंचाकर वायर चोरी करता था और मौके से फरार हो जाता था। मामला ग्राम कोनारी से सामने आया, जहां किसानों के पंप कनेक्शन के लिए लगे पोल और वायर चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और पूछताछ के आधार पर देव प्रसाद पारधी को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर कुल 5 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Apr 2026, 12:42 PM · अपडेट: 03 May 2026, 04:26 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लंबे समय से बिजली पोल तोड़कर एल्यूमिनियम वायर की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव प्रसाद पारधी, मनमोहन नारंग, हेमलाल धृतलहरे और पंकज कुमार टंडन के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और चोरी के बाद तेजी से मौके से फरार हो जाता था।
मामले की शुरुआत ग्राम कोनारी से हुई, जहां किसानों के कृषि पंपों के लिए लगाए गए बिजली पोल क्षतिग्रस्त पाए गए थे। अज्ञात चोरों ने पोल को तोड़कर वहां लगे एल्यूमिनियम तारों को काटकर चोरी कर लिया था। इस घटना की शिकायत कनिष्ठ यंत्री अनिल कुमार वर्मा ने तिल्दा-नेवरा थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और पारंपरिक दोनों तरीकों का सहारा लिया। गांव के लोगों से पूछताछ की गई, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी जांच के दौरान खरोरा निवासी देव प्रसाद पारधी पर पुलिस को संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें वह शुरू में पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पांच जगह कर चुके है चोरी 

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर तिल्दा-नेवरा और खरोरा क्षेत्र में अब तक कुल पांच अलग-अलग चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। यह गिरोह बिजली पोल को पहले कमजोर करता था, फिर लाइन को शॉर्ट कर पोल गिराता और उसके बाद एल्यूमिनियम वायर काटकर वाहन में भरकर फरार हो जाता था।

7 लाख का सामान जब्त 

डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। इसमें करीब 5500 मीटर एल्यूमिनियम वायर, केबल वायर, वी क्रॉस एंगल, एल्यूमिनियम कटर मशीन, एक ओमनी कार और एक दोपहिया वाहन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और विभिन्न मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क और पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें