Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग दुर्ग में फर्जी सरकारी अफसर बनकर अस्पताल संचालकों…
मोहन नगर थाना
मोहन नगर थाना
दुर्ग संभाग

दुर्ग में फर्जी सरकारी अफसर बनकर अस्पताल संचालकों से ठगी

दुर्ग में अस्पताल संचालकों को ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर अस्पतालों में गड़बड़ी का डर दिखाते हुए पैसे की मांग की। 17 मार्च 2026 को गंगोत्री अस्पताल के संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराड़े को एक कॉल आई, जिसमें आरोपी ने अपना नाम अजय अग्रवाल बताया और मंत्रालय में मिलने को कहा। वहां दबाव बनाने के बाद उसने पैसों की मांग की, और धमकी दी कि रकम नहीं देने पर अस्पताल के खिलाफ जांच कराई जाएगी।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 03 Apr 2026, 12:14 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दुर्ग जिला में इन दिनों अस्पताल संचालकों को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति खुद को सरकारी अधिकारी बताकर अस्पतालों में कथित गड़बड़ियों का डर दिखाते हुए पैसों की मांग कर रहा है।

पुलिस मे शिकायत दर्ज 

मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर स्थित गंगोत्री अस्पताल के संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराड़े ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अनियमितताओं का हवाला

डॉ. कराड़े ने बताया कि 17 मार्च 2026 को उन्हें एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम अजय अग्रवाल बताया और खुद को रायपुर स्थित स्वास्थ्य-परिवार कल्याण विभाग के सचिव का निजी स्टाफ बताया। उसने अस्पताल में अनियमितताओं का हवाला देते हुए मामला दबाने के लिए पैसों की मांग की।

पैसों के लिए बनाया दबाव

आरोपी ने डॉ. कराड़े को मंत्रालय बुलाया। जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया और गेट के बाहर ही इंतजार करने को कहा गया। कुछ समय बाद वही व्यक्ति बाहर आकर उनसे मिला और पैसों के लिए दबाव बनाने लगा। उसने धमकी दी कि रकम नहीं देने पर अस्पताल के खिलाफ जांच कराई जाएगी।

संचालक को बनाया निशाना 

संदेह होने पर डॉ. कराड़े ने संबंधित विभाग में जानकारी ली, जहां पता चला कि अजय अग्रवाल नाम का कोई व्यक्ति वहां कार्यरत नहीं है। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, इसी तरह का एक और मामला भिलाई नगर क्षेत्र में भी सामने आया है, जहां चरौदा स्थित एक अस्पताल संचालक को भी निशाना बनाया गया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

आरोपी की पहचान

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे एक बड़ा गिरोह हो सकता है, जिसका खुलासा आरोपी के पकड़े जाने के बाद हो सकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें