Sunday, 21 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा कार्रवाई : रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद कार्रवाई : सूने मकानों को बनाते थे निशाना, रायपुर पुलिस ने दबोचा शातिर गिरोह खुलासा : राजनांदगांव में युवती की मौत के पीछे साजिश का आरोप, तीन आरोपी जेल भेजे जाएंगे पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा कार्रवाई : रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद कार्रवाई : सूने मकानों को बनाते थे निशाना, रायपुर पुलिस ने दबोचा शातिर गिरोह खुलासा : राजनांदगांव में युवती की मौत के पीछे साजिश का आरोप, तीन आरोपी जेल भेजे जाएंगे
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ देवखोल जंगल में अवैध कोयला खनन पर बड़ा एक्शन : 6 …
देवखोल जंगल में संयुक्त टीम की छापेमारी
देवखोल जंगल में संयुक्त टीम की छापेमारी
छत्तीसगढ़

देवखोल जंगल में अवैध कोयला खनन पर बड़ा एक्शन : 6 टन से ज्यादा कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त

कोरिया जिले के देवखोल जंगल में प्रशासन ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खनिज, वन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 6 टन से अधिक कोयला और खनन उपकरण जब्त किए। सुरंगों को ध्वस्त करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने भविष्य में सख्त कार्रवाई और निगरानी जारी रखने की बात कही है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
18 Apr 2026, 07:09 PM
रायपुर/कोरिया

कोरिया जिले के पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 टन से अधिक कोयला जब्त किया है। खनिज, वन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह से सघन अभियान चलाकर अवैध सुरंगों को ध्वस्त किया और मौके से करीब 150 बोरी यानी 6 टन 61 किलो कोयला बरामद किया।

सुरंगों में घुसकर की कार्रवाई, खनन के उपकरण मिले

जिले में गठित टास्क फोर्स के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने जोखिम उठाते हुए सुरंगों के भीतर प्रवेश किया और वहां से अवैध कोयला बाहर निकाला। मौके से फावड़ा, गेती, विद्युत पंप, फुटबॉल पाइप और बड़ी मात्रा में बिजली के तार भी जब्त किए गए। इससे साफ है कि अवैध खनन संगठित तरीके से किया जा रहा था।

कानूनी धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज

इस मामले में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इसमें शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी बंद की गई थीं खदानें, फिर शुरू हो रही गतिविधियां

वन विभाग के अनुसार देवखोल क्षेत्र में पहले भी अवैध खदानों को ब्लास्ट कर बंद किया गया था। एसईसीएल के माध्यम से सुरंगों को सील करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है, लेकिन कुछ लोग दोबारा इन्हें खोलकर खनन शुरू कर देते हैं।
हाल ही में पटना पुलिस ने भी 3 टन 200 किलो अवैध कोयला जब्त कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

प्रशासन सख्त, लगातार निगरानी

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है। शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा रही है। वनमंडलाधिकारी ने भी कहा कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाएगा और आगे और सख्ती बरती जाएगी।

ग्रामीणों के लिए रोजगार के विकल्प तैयार

प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में वैकल्पिक आजीविका के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि लोग अवैध खनन से दूर रहें। वी-बीजी रामजी मिशन के तहत ग्रामीणों को रोजगार दिया जा रहा है।
ग्राम पंचायत मुरमा और आसपास के क्षेत्रों में 20.07 लाख रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें भूमि समतलीकरण, डबरी निर्माण और तालाब गहरीकरण शामिल हैं। इसके अलावा 2026-27 के लिए लगभग 54 लाख रुपए के 30 नए कार्य प्रस्तावित हैं।

कलेक्टर की अपील: जोखिम भरे काम से दूर रहें

जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस तरह के जोखिमपूर्ण और अवैध कार्यों से दूर रहें। साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार और स्किल डेवलपमेंट योजनाओं का लाभ उठाकर स्व-रोजगार की ओर बढ़ें। इसके लिए जिला पंचायत के सीईओ को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें