Thursday, 16 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ देवलभांठा बना ‘हर घर जल’ गांव, 301 घरों तक पहुंचा…
हर घर जल योजना
हर घर जल योजना
छत्तीसगढ़

देवलभांठा बना ‘हर घर जल’ गांव, 301 घरों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, जल संकट का स्थायी समाधान

महासमुंद जिले के ग्राम देवलभांठा में हर घर जल योजना के तहत 301 घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया। लगभग 79.68 लाख रुपये की लागत से पानी टंकी और 2960 मीटर पाइपलाइन का निर्माण किया गया, जिससे गांव को जल संकट से स्थायी राहत मिली। 10 दिसंबर 2025 को गांव को “हर घर जल प्रमाणित” घोषित किया गया। योजना की सफलता में सरपंच और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण रही, जिससे अब लोगों का जीवन आसान हुआ है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Apr 2026, 10:22 AM
महासमुंद
जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है। ग्रामीण जन बताते है कि इससे पहले पानी के लिए हैंडपंप और सीमित जल स्रोतों पर निर्भर रहते थे और आज हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। 
इस योजना के तहत ग्राम के कुल 301 घरों में नल कनेक्शन प्रदान किए गए, जिससे अब प्रत्येक परिवार को घर बैठे स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल रहा है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के चलते ग्राम देवलभांठा को 10 दिसम्बर 2025 को हर घर जल प्रमाणित घोषित किया गया।

सुदृढ़ पानी टंकी का निर्माण

पूर्व में गांव में 4 हैंडपंप और 1 पावर पंप की व्यवस्था थी, लेकिन बढ़ती आबादी और जल की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए हर घर जल योजना के अंतर्गत लगभग 79.68 लाख रुपये की लागत से एक सुदृढ़ पानी टंकी का निर्माण किया गया। साथ ही करीब 2960 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर पूरे गांव में जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। 

ग्राम सरपंच का योगदान 

इस सफलता के पीछे ग्राम की सरपंच त्रिपुरा बिशी का विशेष योगदान रहा। उनके नेतृत्व में ग्रामीणों को जागरूक किया गया और योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। साथ ही गांव में विलेज वाटर एंड सेनिटेशन कमिटी का गठन किया गया, जिससे जल का संचालन और संधारण किया जा रहा है। ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा जल कर (यूजर चार्ज) देने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे योजना की दीर्घकालिक स्थिरता बनी रहे।

जीवन हुआ आसान

योजना से लाभान्वित हितग्राही सत्यभामा बताती हैं कि पहले उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। अब घर में ही नल से पानी मिलने से उनका जीवन काफी आसान हो गया है और दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें