Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ धान उठाव में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, 1…
राईस मिलर्स एवं सहकारी बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक
राईस मिलर्स एवं सहकारी बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक
छत्तीसगढ़

धान उठाव में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, 15 अप्रैल तक 21 हजार मीट्रिक टन उठाव का लक्ष्य

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान उठाव और चावल जमा प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। 15 अप्रैल तक 21 हजार मीट्रिक टन धान उठाने और 30 अप्रैल 2026 तक चावल जमा करने की समयसीमा तय की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Apr 2026, 10:11 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान उठाव के संबंध में राईस मिलर्स एवं सहकारी बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में सुगम तरीके से धान उठाव के लिए निर्देशानुसार कार्य करने कहा है। बैठक में बताया गया कि जिले में 195 रजिस्टर्ड राईस मिलर्स है। उन्होंने सभी राईस मिलर्स को कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया, जिला प्रबंधक (नान) विनोद बोधिचा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा एवं राईस मिलर्स मौजूद थे।              
कलेक्टर विनय लंगेह ने आज शाम राइस मिलर्स की बैठक लेकर तेजी से उठाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उठाव अंतिम चरण में है, अतः राईस मिलर्स तेजी के साथ उठाव सुनिश्चित करें। उन्होंने 15 अप्रैल तक समितियों में शेष धान 21 हजार मीट्रिक टन धान के उठाव के निर्देश दिए हैं। साथ ही एफसीआई और नान को चावल जमा करने के निर्देश दिए गए।
ऐसे राईस मिलर जिनके द्वारा वर्ष 2024-25 का चावल जमा करने में विलम्ब किया जा रहा है, ऐसे मिलरो को कलेक्टर लंगेह ने निर्देशित किया है कि शेष चावल शीघ्र ही जमा करे अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे मिलर जिनके द्वारा 20 से अधिक दिनो तक आबंटित स्टेक पूर्ण नही किया गया है उन्हे भी शीघ्र ही स्टेक पूर्ण करने कलेक्टर ने निर्देशित किया गया। उपार्जन केन्द्रो में जिन मिलरो का डी.ओ. जारी हुआ है उन्हे भी एक सप्ताह के अंदर धान का उठाव करने कहा गया। कलेक्टर ने मिलरो को वर्ष 2024-25 का चावल शासन द्वारा निर्धारित तिथि 30 अप्रैल 2026 तक जमा करने का निर्देश दिए हैं।
उन्होंने सहकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को समितियों में शेष बचे धान को उठाव के निर्देश दिए गए। प्रबंधकों को यूरिया के भंडारण के निर्देश दिए गए। इसके अलावा यूरिया के अवैध परिवहन और विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पोर्टल में एंट्री करने के पश्चात ही वितरण के निर्देश दिए गए हैं। यूरिया का वितरण पॉस मशीन से ही किया जाए। 
राइस मिलर्स के लिए निर्देश:
  • कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा करना अनिवार्य है।
  • जो मिलर 2024-25 का चावल जमा करने में देरी कर रहे हैं, उन्हें तुरंत जमा करने के निर्देश।
  • 20 दिन से अधिक समय से स्टॉक पूरा न करने वाले मिलर्स को भी चेतावनी।
  • जिन मिलर्स को D.O. जारी हुआ है, उन्हें 1 सप्ताह के अंदर धान उठाना होगा।
  • सभी मिलर्स को 30 अप्रैल 2026 तक चावल जमा करना अनिवार्य।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें