📅 Saturday, 25 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 106 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा, सैटेलाइट व ड्रोन से बड़े पैमाने पर जंगल कटाई का खुलासा दुर्ग में खूनी खेल : फेसबुक प्रेम ने उजाड़ा आरक्षक का परिवार, महिला ने चाकू से गोदकर पत्नी और मासूम बेटे की हत्या नक्सल सरेंडर की जांच होगी सख्त, छत्तीसगढ़ सरकार ने एसपी को दिए विशेष अधिकार तिल्दा-नेवरा में बिजली वायर चोरी करने वाले संगठित गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में नशीली सिरप रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 106 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा, सैटेलाइट व ड्रोन से बड़े पैमाने पर जंगल कटाई का खुलासा दुर्ग में खूनी खेल : फेसबुक प्रेम ने उजाड़ा आरक्षक का परिवार, महिला ने चाकू से गोदकर पत्नी और मासूम बेटे की हत्या नक्सल सरेंडर की जांच होगी सख्त, छत्तीसगढ़ सरकार ने एसपी को दिए विशेष अधिकार तिल्दा-नेवरा में बिजली वायर चोरी करने वाले संगठित गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में नशीली सिरप रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ नंबर बताया, फिर भी कार्रवाई नहीं : 3 महीने से आरो…
हादसे में घायल चित्ररेखा सेन
हादसे में घायल चित्ररेखा सेन
छत्तीसगढ़

नंबर बताया, फिर भी कार्रवाई नहीं : 3 महीने से आरोपी फरार, घायल महिला भटक रही न्याय के लिए

महासमुंद के तुमगांव में 23 जनवरी 2026 को चित्ररेखा सेन को तेज रफ्तार बाइक (CG 04 J 4338) ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को वाहन नंबर सहित पूरी जानकारी दी, लेकिन 3 महीने बाद भी न आरोपी पकड़ा गया और न ही वाहन जब्त हुआ। परेशान होकर महिला अब कलेक्टर से न्याय की गुहार लगा रही है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
25 Apr 2026, 11:58 AM
📍 महासमुंद

महासमुंद जिले के तुमगांव क्षेत्र में सड़क हादसे की शिकार हुई एक महिला पिछले तीन महीनों से न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने हादसा करने वाले वाहन का नंबर तक पुलिस को दे दिया, इसके बावजूद अब तक न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई और न ही वाहन जब्त किया गया है। थक-हारकर अब महिला ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।

राशन की जानकारी लेने आई थी, लौटते समय हुआ हादसा

ग्राम कौआझर निवासी चित्ररेखा सेन, जो खिलौने बेचकर अपना जीवन यापन करती हैं, ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को वह अपने भतीजे विजय सेन के साथ राशन संबंधी जानकारी लेने तुमगांव आई थीं। काम खत्म कर लौटते समय वे तुमगांव के आदर्श फैंसी स्टोर्स के पास खड़े थे।

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

इसी दौरान तुमगांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक (क्रमांक CG 04 J 4338) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चित्ररेखा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए पहुंचाया।

पुलिस को दी पूरी जानकारी, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

पीड़िता का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को वाहन नंबर समेत पूरी जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो आरोपी को पकड़ा और न ही वाहन जब्त किया।

अब कलेक्टर से लगाई गुहार

लगातार पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान चित्ररेखा सेन ने अब कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से जल्द आरोपी पर कार्रवाई कर न्याय दिलाने की अपील की है।

प्रशासन पर उठे सवाल

इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्पष्ट जानकारी मिलने के बावजूद कार्रवाई में देरी से पीड़िता को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें