Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ नशे के खिलाफ कार्रवाई : आर्य नगर में छापा, 1.20 ल…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

नशे के खिलाफ कार्रवाई : आर्य नगर में छापा, 1.20 लाख की नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार 

दुर्ग जिला में मोहन नगर थाना पुलिस ने आर्य नगर इलाके में छापेमारी कर हिस्ट्रीशीटर प्रांजल यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से ‘आरलाम 0.5’ की 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियां (करीब 55 ग्राम) और 300 रुपये नकद बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 1.2 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपी भागने की कोशिश में नाली में गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ NDPS Act की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Apr 2026, 04:14 PM · अपडेट: 01 May 2026, 07:40 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मोहन नगर थाना पुलिस ने आर्य नगर इलाके में छापेमारी कर एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान शंकर नगर, दुर्ग निवासी 25 वर्षीय प्रांजल यादव के रूप में की है। वह पहले से ही कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और मोहन नगर थाना का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई और गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं।

सूचना पर कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 अप्रैल की सुबह लगभग 9:25 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आर्य नगर स्थित पुरानी पानी टंकी के पास एक युवक अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की और वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई को पारदर्शी बनाने के लिए सिद्धार्थ बांधे और लक्की बंसोड़ नामक दो स्वतंत्र गवाहों को मौके पर शामिल किया। पंचनामा तैयार करने के बाद टीम शासकीय वाहन से बताई गई जगह पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की।

घेरबंदी कर पकड़ा 

जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। हालांकि भागते समय वह पास की नाली में गिर गया, जिससे पुलिस को उसे पकड़ने में आसानी हो गई। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम प्रांजल यादव बताया। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से प्रतिबंधित नशीली दवा ‘आरलाम 0.5’ की कुल 300 गोलियां बरामद हुईं। ये गोलियां चार अलग-अलग पन्नों में पैक थीं। जब्त की गई दवाइयों की कुल कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से 300 रुपये नगद भी बरामद हुए।

नशीली गोलियां जब्त 

पुलिस ने मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। आरोपी को धारा 50 और 67 के तहत नोटिस दिया गया, हालांकि उसने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। बरामद नशीली गोलियों का कुल वजन लगभग 55 ग्राम पाया गया, जिसे विधिवत सीलबंद कर जब्त कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि प्रांजल यादव लंबे समय से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय था और क्षेत्र के युवाओं को इसकी आपूर्ति करता था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने एक बड़ी सफलता माना है, जिससे इलाके में नशे के नेटवर्क पर असर पड़ने की उम्मीद है।

जांच जारी 

फिलहाल, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22 और 27(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें