Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) निजी कंपनी का प्रचार : स्वास्थ्य विभाग के मार्केट…
RHO निलंबित
RHO निलंबित
अंबिकापुर (सरगुजा)

निजी कंपनी का प्रचार : स्वास्थ्य विभाग के मार्केटिंग वाले RHO सस्पेंड, CMHO को भी नोटिस

सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र में एक उप स्वास्थ्य केंद्र के RHO स्वयंवर सिंह का वीडियो सामने आया, जिसमें वे ड्यूटी के दौरान एक निजी कंपनी के उत्पादों का प्रचार करते दिखे। जांच के बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। उनकी पत्नी, जो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं, को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कीर्तिमान न्यूज
19 May 2026, 07:33 AM
अंबिकापुर

सरकारी अस्पताल में इलाज के बजाय निजी कंपनी का सामान बेचने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर गाज गिरी है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक (JD) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (RHO) को निलंबित कर दिया है, वहीं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें नोटिस थमाया है।

धौरपुर क्षेत्र के पडौली उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात RHO स्वयंवर सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे सरकारी ड्यूटी के दौरान मरीजों की सेवा करने के बजाय एक निजी मार्केटिंग कंपनी के उत्पादों का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इस 'साइड बिजनेस' में उनकी पत्नी और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रियंका सिंह भी साथ दे रही थीं।

संयुक्त संचालक की कड़े तेवर, CMHO पर गाज

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. अनिल शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लिया। शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि जिला चिकित्सा अधिकारी (CMHO) द्वारा दोषी कर्मचारियों को बचाने की कोशिश की गई। CMHO ने न तो समय पर जांच रिपोर्ट सौंपी और न ही उचित कार्रवाई की।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु:

  • RHO सस्पेंड: जॉइंट डायरेक्टर ने नई जांच टीम गठित की, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर RHO स्वयंवर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

  • पत्नी को नोटिस: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रियंका सिंह को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

  • CMHO को फटकार: समय पर रिपोर्ट न देने और बिना अधिकार के वेतन वृद्धि रोकने जैसी लीपापोती करने पर JD ने CMHO को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

RHO की दलील: "पता नहीं था कि यह गलत है"

जांच टीम के सामने RHO स्वयंवर सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने अजीबोगरीब तर्क देते हुए कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सरकारी सेवा में रहते हुए निजी कंपनी की मार्केटिंग करना नियम विरुद्ध है। हालांकि, विभाग ने इस दलील को खारिज करते हुए निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की।

अफसरों के संरक्षण से बढ़ रही लापरवाही?

इस घटना ने सरगुजा जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों की पोल खोल दी है। चर्चा है कि CMHO द्वारा लापरवाह कर्मचारियों को 'संरक्षण' दिया जा रहा है, जिसके कारण ड्यूटी से गायब रहना और निजी काम करना आम बात हो गई है। संयुक्त संचालक की इस सीधी कार्रवाई से अब विभाग के अन्य लापरवाह कर्मचारियों और उन्हें शह देने वाले अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मुख्य अपडेट्स:

  1. RHO स्वयंवर सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित।

  2. CMHO को जांच में देरी और संरक्षण देने के आरोप में नोटिस।

  3. जिले के स्वास्थ्य महकमे में अनुशासनहीनता पर विभाग की अब पैनी नजर।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें