Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बगिया में जनदर्शन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने …
सीएम ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्या
सीएम ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्या
छत्तीसगढ़

बगिया में जनदर्शन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने अपने गृह ग्राम बगिया में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि बाकी लंबित प्रकरणों को तेजी से हल करने पर जोर दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Apr 2026, 01:37 PM · अपडेट: 12 May 2026, 02:23 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत देर शाम अपने गृह ग्राम बगिया में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, किसान तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि अपनी समस्याओं, सुझावों और मांगों को लेकर उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना तथा मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की सभी योजनाओं का उद्देश्य जनता की भलाई और क्षेत्र का समग्र विकास है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी पात्र हितग्राही को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखे 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

लंबित प्रकरणों को निपटाने पर जोर 

जनदर्शन के दौरान कई आवेदनों पर मौके पर ही त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे संबंधित लोगों को तत्काल राहत मिली। कुछ मामलों में मुख्यमंत्री ने स्वयं अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने पर जोर दिया।

समाधान प्राथमिकता

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी लाल उमेद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि शासन पूरी तरह जनता के साथ है और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें