Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बड़ी कार्रवाई : गांजे के साथ आरोपियों को किया गिर…
गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी
गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी
छत्तीसगढ़

बड़ी कार्रवाई : गांजे के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

थाना सांकरा पुलिस ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी। एनएच-53 पर घेराबंदी कर दो कारों को रोका गया, जिनसे 12.563 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 3 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने दो कार, 9 मोबाइल और करीब 19.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Apr 2026, 06:58 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 10:01 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सांकरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा के कटक क्षेत्र से एक सफेद रंग की एक्सयूवी कार में गांजा लाया जा रहा है, जबकि उसके आगे एक अन्य सफेद डिजायर कार पायलटिंग कर रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरु घासीदास चौक, एनएच-53 रोड सांकरा तिराहा के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर में बताए गए नंबर की दोनों गाड़ियां वहां पहुंचीं, जिन्हें रोककर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में ही आरोपियों ने वाहन में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर तलाशी ली, जिसमें करीब 12.563 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महाराष्ट्र के जालना जिले के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज सांगले (24 वर्ष), रोहित भोसले (29 वर्ष), किशन पवार (27 वर्ष) और रंजीत घोलप (27 वर्ष) शामिल हैं। इसके अलावा तीन विधि से संघर्षरत बालकों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।

कुल संपत्ती

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कार, नौ मोबाइल फोन और गांजा समेत कुल 19 लाख 94 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। जब्त गांजा की कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि दोनों वाहनों की कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें