Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी…
गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से ट्रेन के जरिए लाई जा रही 52 किलो गांजा की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास की गई, जहां आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 25.62 लाख रुपये बताई गई है। सभी आरोपी ओडिशा के कंधमाल जिले के रहने वाले हैं और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Apr 2026, 01:32 PM · अपडेट: 20 May 2026, 12:02 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

रायगढ़ (23 अप्रैल, आरएनएस)। नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए तस्करी के एक पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में पुलिस ने ट्रेन के जरिए ओडिशा से लाए जा रहे 52 किलो गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार तीसरी बड़ी सफलता मानी जा रही है।

22 अप्रैल को हुई इस कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा ट्रेन के माध्यम से रायगढ़ लाया जा रहा है। तस्कर रेलवे चेकिंग से बचने के लिए बीच रास्ते में ही उतरकर स्थानीय ग्राहकों तक माल पहुंचाने की तैयारी में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तुरंत साइबर टीम, चौकी खरसिया और रेलवे पुलिस को अलर्ट किया और इलाके में घेराबंदी के निर्देश दिए।

भारी मात्रा में गांजा बरामद

23 अप्रैल को खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास पुलिस को तीन संदिग्ध युवक बैग के साथ घूमते नजर आए। टीम ने चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

चेकिंग से बचने खरसिया में उतरे 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार बेहरा (22 वर्ष), शिवा बेहरा (21 वर्ष) और देवी प्रसाद कंहर (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ओडिशा के कंधमाल जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन से गांजा लेकर आए थे, लेकिन पुलिस चेकिंग से बचने के लिए खरसिया में ही उतर गए थे।

25 लाख से अधिक का गांजा 

पुलिस ने जब उनके बैगों की जांच की तो क्रमशः 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो गांजा बरामद हुआ। कुल मिलाकर 52 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 25 लाख 62 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 189/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के अंतर्गत केस दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

बड़े नेटवर्क पर चोट

इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर, एसडीओपी प्रभात पटेल, रेलवे सुरक्षा बल और साइबर थाना की टीम ने संयुक्त रूप से तकनीकी और फील्ड स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौरतलब है कि इसी सप्ताह रायगढ़ पुलिस ने तमनार क्षेत्र से 60 किलो और चक्रधरनगर क्षेत्र से 36 किलो गांजा जब्त कर पहले ही बड़े नेटवर्क पर चोट की थी। 

नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं

लगातार तीन बड़ी कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो रहा है कि पुलिस अब नशे के पूरे सप्लाई चेन—ओडिशा से लेकर स्थानीय डिलीवरी तक—पर सख्त और व्यवस्थित कार्रवाई कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

ये कार्रवाई  :

इस कार्रवाई को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसी हफ्ते रायगढ़ पुलिस पहले भी:

  • 60 किलो गांजा (तमनार क्षेत्र)
  • 36 किलो गांजा (चक्रधरनगर क्षेत्र)
    जब्त कर चुकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें