📅 Friday, 24 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
महिला आरक्षण : 30 अप्रैल को विशेष सत्र, कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी साय सरकार मीना का तेल खजाना :  कूटनीति का नया खेल, भारत-चीन करीब, ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल रायगढ़ में सनसनी : जमीन विवाद में रिश्तेदार ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, आरोपी गिरफ्तार साइबर सुरक्षा सवाल : डिजिटल सिग्नेचर की नकल कर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी, रायपुर सचिवालय में हड़कंप चायपत्ती गिरोह :  नकली ब्रांडेड पैकेट बनाकर बाजार में खपाने वाले दस आरोपी गिरफ्तार बढ़ेगी गर्मी : अगले 3 दिनों में तापमान 2–3°C तक चढ़ने के आसार, कई जिलों में लू के अलर्ट महिला आरक्षण : 30 अप्रैल को विशेष सत्र, कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी साय सरकार मीना का तेल खजाना :  कूटनीति का नया खेल, भारत-चीन करीब, ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल रायगढ़ में सनसनी : जमीन विवाद में रिश्तेदार ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, आरोपी गिरफ्तार साइबर सुरक्षा सवाल : डिजिटल सिग्नेचर की नकल कर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी, रायपुर सचिवालय में हड़कंप चायपत्ती गिरोह :  नकली ब्रांडेड पैकेट बनाकर बाजार में खपाने वाले दस आरोपी गिरफ्तार बढ़ेगी गर्मी : अगले 3 दिनों में तापमान 2–3°C तक चढ़ने के आसार, कई जिलों में लू के अलर्ट
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ बढ़ेगी गर्मी : अगले 3 दिनों में तापमान 2–3°C तक च…
AI फोटो
AI फोटो
🔴 BREAKING छत्तीसगढ़

बढ़ेगी गर्मी : अगले 3 दिनों में तापमान 2–3°C तक चढ़ने के आसार, कई जिलों में लू के अलर्ट 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। फिलहाल तापमान स्थिर है, लेकिन अगले 3 दिनों में इसमें 2–3°C तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद करीब 2 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Apr 2026, 10:00 AM
📍 रायपुर

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन अगले तीन दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद करीब दो दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के मध्य हिस्सों, खासकर रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और आसपास के जिलों में 24 से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की गई है।

लोगों की परेशानी बढ़ी 

महासमुंद जिले में भी गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। यहां पिछले दो दिनों से तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है और दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को सतर्क रहने और हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

 44°C पहुंचा पारा 

तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.6°C रहा। रायपुर और महासमुंद जैसे जिलों में भी तापमान 43 से 44 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है।

क्या कहता कहा विभाग 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के मौसम पर इस समय दो सिस्टम सक्रिय हैं। पहला ट्रफ लाइन पूर्व विदर्भ से लेकर दक्षिण के कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है, जो तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजर रही है। दूसरा ट्रफ उत्तर-पूर्व बांग्लादेश से ओडिशा के उत्तरी हिस्से तक बना हुआ है। इन दोनों सिस्टम का असर प्रदेश के तापमान और मौसम पर पड़ रहा है।

राहत मिलने के आसार कम

अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर लू का असर जारी रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। राजधानी रायपुर में आज हीट वेव की स्थिति बन सकती है, जहां अधिकतम तापमान 44°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग हल्के और ढीले कपड़े पहनें, धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें