Thursday, 16 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बसना में सनसनी : खेत की मेड़ पर मिला युवती का शव,…
मेड़ पर मिली लाश
मेड़ पर मिली लाश
छत्तीसगढ़

बसना में सनसनी : खेत की मेड़ पर मिला युवती का शव, फंदा टूटने से जमीन पर गिरी लाश

मृतक की पहचान ग्राम छोटे पटनी की 23 वर्षीय तारा निषाद के रूप में की गई जो 12वीं तक शिक्षित थी और पिछले एक साल से घर पर ही रह रही थी। युवती 21 अप्रैल की दोपहर 1 बजे से घर से लापता थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Apr 2026, 10:10 AM
बसना
बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपलखूंटा में खेत की मेड़ पर एक 23 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना पीपलखूंटा से सोनामुंदी जाने वाले मार्ग पर सुरंगी नाला के समीप की  है, जहां धान लगे खेत के मेड़ में युवती की लाश पड़ी मिली। युवती ने अज्ञात कारणों से इमली पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बसना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पीपलखूंटा निवासी रोहित सिदार सुबह अपने खेत की ओर गया हुआ था। सुरंगी नाला मार्ग पर खेत की मेड़ से गुजरते समय इमली के पेड़ के नीचे शव देखकर वह घबरा गया और तत्काल इसकी सूचना ग्राम पंचायत गुढ़ियारी के सरपंच एवं पीपलखूंटा निवासी श्रीकांत पटेल को दी। सरपंच द्वारा घटना की जानकारी पुलिस 112, एंबुलेंस , बसना थाना तथा आसपास के गांव—सोनामुंदी, छोटे पटनी और पीपलखूंटा—के लोगों को दी गई। 

परिजन पहुचें मौके पर 

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। छोटे पटनी के लोगों ने युवती की पहचान अपने गांव की तारा निषाद 23 वर्ष  पिता प्रदीप निषाद, निवासी ग्राम छोटे पटनी के रूप में की और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की पुष्टि की। बताया गया कि मृतका 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद पिछले एक वर्ष से घर पर ही रह रही थी। 

घर से लापता थी युवती 

परिजनों के अनुसार वह कल 21अप्रैल की दोपहर लगभग 1 बजे से घर से लापता थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने गांव सहित अपने रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवती ने नाला किनारे पड़ी अध सड़े साड़ी को फंदा बनाकर इमली के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाई। 

शव गिर मिल जमीन पर 

फांसी के बाद साड़ी के कमजोर होने के कारण फंदा टूट गया, जिससे शव जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही बसना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चीर घर बसना भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार युवती द्वारा अज्ञात कारणों से आत्महत्या की गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें