📅 Sunday, 26 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
मंदी का झटका : दो लाख करोड़ डूबे, TCS व रिलायंस सबसे ज्यादा प्रभावित, 3 कंपनियों ने दिखाई मजबूती रिया को राहत : 6 साल बाद कोर्ट ने बैंक खाते अनफ्रीज किए, NCB की प्रक्रिया पर उठाए सवाल सड़क हादसा : उर्स से लौट रहे परिवार की गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 11 घायल बड़ा विमान हादसा टला : टेकऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 घायल दुर्ग में सनसनी : पत्थर से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, करहीडीह क्षेत्र में दहशत का माहौल खूनी संघर्ष : आपसी रंजिश के चलते फेब्रिकेशन कर्मी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, इलाके में दहशत मंदी का झटका : दो लाख करोड़ डूबे, TCS व रिलायंस सबसे ज्यादा प्रभावित, 3 कंपनियों ने दिखाई मजबूती रिया को राहत : 6 साल बाद कोर्ट ने बैंक खाते अनफ्रीज किए, NCB की प्रक्रिया पर उठाए सवाल सड़क हादसा : उर्स से लौट रहे परिवार की गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 11 घायल बड़ा विमान हादसा टला : टेकऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 घायल दुर्ग में सनसनी : पत्थर से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, करहीडीह क्षेत्र में दहशत का माहौल खूनी संघर्ष : आपसी रंजिश के चलते फेब्रिकेशन कर्मी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, इलाके में दहशत
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ भरोसे पर वार : 50 लाख लेकर ड्रायवर फरार, थाने से …
खम्हारडीह थाना रायपुर
खम्हारडीह थाना रायपुर
छत्तीसगढ़

भरोसे पर वार : 50 लाख लेकर ड्रायवर फरार, थाने से 10 कदम दूर दिया वारदात को अंजाम

राजधानी रायपुर के गीतांजलि नगर में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख रुपए उसका ही ड्रायवर लेकर फरार हो गया। आरोपी ने खम्हारडीह थाना के पास गुटखा लाने के बहाने अकाउंटेंट को उतारकर कार समेत कैश लेकर भाग गया। आरोपी पिछले एक साल से काम कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
26 Apr 2026, 01:42 PM
📍 रायपुर

राजधानी रायपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने भरोसे और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गीतांजलि नगर में रहने वाले एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख रुपए उनका ही ड्रायवर लेकर फरार हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने यह वारदात खम्हारडीह थाना से महज 10 कदम की दूरी पर अंजाम दी।

गुटखा बहाना बना, और पल भर में सब गायब

शनिवार 25 अप्रैल को कारोबारी उमेश प्रसाद ने अपने अकाउंटेंट और ड्रायवर कृष्णा साहू को 50 लाख रुपए कैश देकर घर भेजा था। दोनों कार (CG 04 QG 6633) से गीतांजलि नगर के लिए निकले। जैसे ही गाड़ी खम्हारडीह थाना के पास एक पान ठेले के पास रुकी, ड्रायवर ने अकाउंटेंट से कहा—"जरा गुटखा ले आओ"। अकाउंटेंट जैसे ही नीचे उतरा, ड्रायवर ने सेकंडों में गाड़ी स्टार्ट की और 50 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। जब अकाउंटेंट लौटा, तो वहां न गाड़ी थी… न ड्रायवर… और न ही 50 लाख रुपए।

 भरोसा बना सबसे बड़ा धोखा

घटना के बाद अकाउंटेंट ने तुरंत कारोबारी को जानकारी दी। कारोबारी ने अपने रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद के जरिए थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया है कि आरोपी कृष्णा साहू, रायपुर के भाठागांव का रहने वाला है और पिछले करीब एक साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था। यानी जिस व्यक्ति पर सबसे ज्यादा भरोसा था, वही सबसे बड़ा गुनहगार निकला।

 CCTV खंगाल रही पुलिस, मोबाइल बंद

घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल बंद है और वह फरार है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में तलाश तेज कर दी है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की मूवमेंट का पता चल सके।

 पुलिस का दावा – जल्द होगी गिरफ्तारी

खम्हारडीह थाना प्रभारी आईपीएस मान्सी नानाभाई साकुरे ने बताया  "शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज कारोबार 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें