Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ भाजपा स्थापना दिवस पर “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान
गावों में जनसंपर्क अभियान
गावों में जनसंपर्क अभियान
छत्तीसगढ़

भाजपा स्थापना दिवस पर “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान

पिथौरा में भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत ग्रामीण मंडल ने ग्राम भुरकोनी, नवागांव कला और बुंदेली में जनसंपर्क किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Apr 2026, 02:02 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पिथौरा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल पिथौरा द्वारा “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत ग्राम भुरकोनी, नवागांव कला एवं बुंदेली में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
लोगों की सुनी समस्या 
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीलकंठ साहू ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य गरीब, किसान और जरूरतमंदों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निरंतर गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला सह संयोजक मनोहर साहू ने कहा कि “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं से गरीबों, किसानों और महिलाओं को विशेष लाभ मिल रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी लेकर उसका अधिक से अधिक लाभ उठाने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
जीवन सशक्त बनाने आग्रह 
इसके बाद जनपद सदस्य दिनेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान भाजपा की जमीनी स्तर पर कार्य करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं पारदर्शिता के साथ सीधे लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन को सशक्त बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर बुंदेली सोसाईटी अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, बढ़ाईपाली अध्यक्ष महारथी साहू, भुरकोनी अध्यक्ष लिपलेश चक्रधारी, मानश्रवण डड़सेना,  बिराजपाली सरपंच ऐतराम साहू, कोदोपाली सरपंच पिला राम ठाकुर, देवचंद साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें