Thursday, 16 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
रफ्तार का कहर : घर से निकली मासूम की सड़क दुर्घटना में मौत, बसना पुलिस ने शुरू की जांच ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी : ब्लैक राइस बेचने के चक्कर में 28 लाख गंवाए, दिल्ली से एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस की कार्रवाई : ओडिशा से बिलासपुर आ रही नशीली दवाइयों की खेप जब्त पुलिस का प्रहार : बोलेरो में छिपाकर ले जा रहा था 25 लाख का गांजा, तस्कर गिरफ्तार रफ्तार का कहर : घर से निकली मासूम की सड़क दुर्घटना में मौत, बसना पुलिस ने शुरू की जांच ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी : ब्लैक राइस बेचने के चक्कर में 28 लाख गंवाए, दिल्ली से एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस की कार्रवाई : ओडिशा से बिलासपुर आ रही नशीली दवाइयों की खेप जब्त पुलिस का प्रहार : बोलेरो में छिपाकर ले जा रहा था 25 लाख का गांजा, तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ भाजपा स्थापना दिवस पर “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान
गावों में जनसंपर्क अभियान
गावों में जनसंपर्क अभियान
छत्तीसगढ़

भाजपा स्थापना दिवस पर “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान

पिथौरा में भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत ग्रामीण मंडल ने ग्राम भुरकोनी, नवागांव कला और बुंदेली में जनसंपर्क किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Apr 2026, 02:02 PM
महासमुंद
पिथौरा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल पिथौरा द्वारा “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत ग्राम भुरकोनी, नवागांव कला एवं बुंदेली में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
लोगों की सुनी समस्या 
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीलकंठ साहू ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य गरीब, किसान और जरूरतमंदों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निरंतर गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला सह संयोजक मनोहर साहू ने कहा कि “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं से गरीबों, किसानों और महिलाओं को विशेष लाभ मिल रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी लेकर उसका अधिक से अधिक लाभ उठाने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
जीवन सशक्त बनाने आग्रह 
इसके बाद जनपद सदस्य दिनेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान भाजपा की जमीनी स्तर पर कार्य करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं पारदर्शिता के साथ सीधे लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन को सशक्त बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर बुंदेली सोसाईटी अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, बढ़ाईपाली अध्यक्ष महारथी साहू, भुरकोनी अध्यक्ष लिपलेश चक्रधारी, मानश्रवण डड़सेना,  बिराजपाली सरपंच ऐतराम साहू, कोदोपाली सरपंच पिला राम ठाकुर, देवचंद साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें