Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ महासमुंद में पांडुलिपि संरक्षण को बढ़ावा, “ज्ञान …
कलेक्टर ने गुरुकुल में प्राचीन पांडुलिपियों का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने गुरुकुल में प्राचीन पांडुलिपियों का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़

महासमुंद में पांडुलिपि संरक्षण को बढ़ावा, “ज्ञान भारतम” ऐप से जुड़ने की अपील

महासमुंद जिला में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आर्ष ज्योति गुरुकुल कोसरंगी में संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों का निरीक्षण किया। यहाँ रामायण, चार वेद और आयुर्वेद से जुड़ी महत्वपूर्ण पांडुलिपियाँ सुरक्षित हैं। उन्होंने “ज्ञान भारतम” ऐप के जरिए इन धरोहरों के डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए नागरिकों से जुड़ने की अपील की। इस पहल के तहत पांडुलिपियों को जमा करने की जरूरत नहीं, केवल उनकी फोटो अपलोड करनी होती है, जिससे संरक्षण और दस्तावेजीकरण आसान हो सके।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Apr 2026, 03:54 PM · अपडेट: 21 May 2026, 01:39 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद जिले में पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य एवं “ज्ञान भारतम” ऐप में अपलोड की प्रगति के अवलोकन हेतु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज आर्ष ज्योति गुरुकुल कोसरंगी के पुस्तकालय कक्ष पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां संरक्षित सैंकड़ों पांडुलिपियों का बारीकी से अवलोकन किया। विशेष रूप से यहां तालपत्र एवं बांस के माध्यम से संरक्षित रामायण के समस्त कांड, चारों वेद तथा आयुर्वेद से संबंधित महत्वपूर्ण ग्रंथों का संरक्षण किया गया है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।
कलेक्टर लंगेह ने संस्था के आचार्यों को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पांडुलिपि सर्वेक्षण भारत की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह अभियान हमारी प्राचीन लिपियों एवं ज्ञान को दस्तावेजीकृत कर भावी पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे “ज्ञान भारतम” ऐप डाउनलोड कर इस अभियान से जुड़ें। 

अमूल्य धरोहर का संरक्षण 

पांडुलिपि रखने वाले व्यक्ति, संग्रहालयों के संस्था प्रमुख एवं अन्य संबंधित व्यक्ति इस कार्य में सक्रिय भागीदारी कर सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिले में यदि कहीं भी 100 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियां उपलब्ध हों, तो इसकी जानकारी अवश्य प्रदान करें, ताकि इस अमूल्य धरोहर का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि पांडुलिपियों को जमा करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उनका फोटो लेकर ऐप में अपलोड करना ही पर्याप्त है।

मोबाइल से प्रक्रिया सरल

जिला संयोजक एवं डीएमसी श्री रेखराज शर्मा ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से यह प्रक्रिया अत्यंत सरल है। इसमें चार प्रमुख चरण शामिल हैं— मिशन एवं सेटअप, सर्वेक्षण प्रारंभ करना, विवरण दर्ज करना तथा सबमिशन एवं ट्रैकिंग। उपयोगकर्ता मोबाइल नंबर या ईमेल के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। सटीक स्थान की जानकारी हेतु ऐप को लोकेशन एक्सेस की आवश्यकता होती है, जिससे पांडुलिपियों के वास्तविक स्थान का रिकॉर्ड सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वेक्षण के दौरान भाषा का चयन अपनी सुविधा अनुसार किया जा सकता है, किंतु विवरण अंग्रेजी में दर्ज करना अनिवार्य है, जिससे संकलन प्रक्रिया सुगम हो सके। 

ये रहे उपस्थित 

साथ ही सर्वेक्षण टीम में शामिल संकुल समन्वयकों को भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  विजय कुमार लहरे, बीआरसीसी  जागेश्वर सिन्हा, गुरुकुल के प्राचार्य आचार्य मुकेश कुमार, सीएसी  अशोक साहू,  सुरेश कुमार,  पंचानन,  ओंकार,  मुरली आर्य,  नंदलाल आर्य तथा शिक्षक  उमेश एवं  टिकेश्वर जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें