Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
चोरी : सीतापुर में ज्वैलर्स को दिनदहाड़े चूना, करोड़ों के जेवरात लेकर भागा शातिर ईरान का कड़ा रुख : अमेरिका के सामने रखीं 3 शर्तें, कहा-पुराने दिनों में नहीं लौटेगा समुद्री रास्ता तस्करी नाकाम : 170 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त नाकाम हुई गौ तस्करी : गौ सेवकों और पुलिस की मुस्तैदी से 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार चोरी : सीतापुर में ज्वैलर्स को दिनदहाड़े चूना, करोड़ों के जेवरात लेकर भागा शातिर ईरान का कड़ा रुख : अमेरिका के सामने रखीं 3 शर्तें, कहा-पुराने दिनों में नहीं लौटेगा समुद्री रास्ता तस्करी नाकाम : 170 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त नाकाम हुई गौ तस्करी : गौ सेवकों और पुलिस की मुस्तैदी से 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ मिडनाइट कॉम्बिंग : 55 से अधिक अपराधियों पर कार्रव…
अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपी
अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपी
छत्तीसगढ़

मिडनाइट कॉम्बिंग : 55 से अधिक अपराधियों पर कार्रवाई, ड्रोन निगरानी से सख्त पुलिस अभियान

रायपुर में पुलिस ने मिडनाइट कॉम्बिंग अभियान चलाकर 150 जवानों की टीम के साथ संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन किया। ड्रोन निगरानी, नाकाबंदी और घर-घर तलाशी के दौरान 55 से अधिक अपराधियों पर कार्रवाई हुई, वारंट तामील किए गए और नशे व अवैध हथियार के मामलों में केस दर्ज हुए, जिससे अपराधियों में भय और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Apr 2026, 03:50 PM
रायपुर

शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बीती रात एक व्यापक और सुनियोजित मिडनाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान पुलिस कमिश्नरेट के मध्य ज़ोन में संचालित हुआ, जिसका नेतृत्व डीसीपी सेंट्रल ज़ोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता ने किया। उनके साथ एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल, एसीपी दीपक मिश्रा, एसीपी रमाकांत तथा मध्य ज़ोन के विभिन्न थाना प्रभारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

अभियान की शुरुआत रात में पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के साथ हुई, जिसमें लगभग 150 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। पूरे ऑपरेशन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए करीब 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिन्हें अलग-अलग संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी रखी गई, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनी रही।

वारंटियों और फरार आरोपियों की तलाश 

पुलिस द्वारा पहले से चिन्हित संवेदनशील इलाकों को पूरी तरह से सील कर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान वारंटियों और फरार आरोपियों की तलाश में उनके घरों पर डोर-टू-डोर सर्च किया गया, वहीं संदिग्ध ठिकानों पर भी गहन तलाशी ली गई। शहर के प्रमुख मार्गों और संभावित भागने के रास्तों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई।

आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज

इस सघन अभियान के दौरान मध्य ज़ोन में कुल 11 स्थायी वारंट और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए—एक देवार डेरा क्षेत्र में और दूसरा गोलबाजार थाना क्षेत्र के बंजारी बाबा मस्जिद के पास। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी 1 मामला दर्ज किया गया।

अपराधियों में हड़कंप

सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी और उपद्रव करने वाले 32 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही लगभग 70 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों और 85 पुराने अपराधियों (चोर, चाकूबाज आदि) के घरों पर दबिश देकर सरप्राइज चेकिंग की गई, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई का दिखा असर

पूरे मिडनाइट ऑपरेशन के दौरान कुल 55 से अधिक अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इस कार्रवाई का सीधा असर क्षेत्र में देखने को मिला, जहां अपराधियों के बीच भय का माहौल बना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि ऐसे अभियानों से कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के सघन कॉम्बिंग गश्त और विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें