Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ रायपुर में सनसनी: युवक को जिंदा दफनाया, गर्लफ्रें…
हत्या में शामिल दोनों आरोपी
हत्या में शामिल दोनों आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर में सनसनी: युवक को जिंदा दफनाया, गर्लफ्रेंड समेत 5 गिरफ्तार

रायपुर में एक युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 29 वर्षीय नितेश बत्रा को उसकी गर्लफ्रेंड को परेशान करने के आरोप में आरोपी श्याम सुंदर सोनी और उसके साथियों ने पहले बुरी तरह पीटा, फिर बेहोशी की हालत में 35–40 किमी दूर ले जाकर खदान में जिंदा दफना दिया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 04 Apr 2026, 10:12 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर में प्रेमिका को परेशान करने वाले युवक को उसके बॉयफ्रेंड ने विवाद के चलते जिंदा जमीन में दफना दिया। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक लड़के ने लाठी से हमला कर युवक को बेहोश कर दिया। उसके बाद आरोपी ने उसे उसी हालत में माना से अभनपुर ऑटो में लेकर गए, जहां खदान में जमीन खोदकर दफना दिया। घटना के 5 दिन बाद उसकी लाश मिली थी।
जानकारी के अनुसार मृतक पाकिस्तानी मूल का था, उसे भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। रायपुर में रहकर वह ठेकेदारी कर रहा था। पीएम रिपोर्ट में मुंह और सांस नली में मिट्टी जाने से मौत की पुष्टि की गई है।
6 में से 5 आरोपी गिरफ्तार  
मर्डर में गर्लफ्रेंड समेत 6 आरोपी शामिल थे, पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक को अधमरी हालत में ऑटो से 40 किलोमीटर दूर लेकर गए थे। इस बीच वो लोग 4 थानों से होकर गुजरे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
फोन कर करता था परेशान 
शदाणी दरबार का रहने वाला नितेश बत्रा (29) ठेकेदारी करता था। आरोपी श्याम सुंदर सोनी की माना में सब्जी दुकान है। श्याम का सावित्री साहू से अफेयर था। आरोप है कि नितेश सावित्री को परेशान करता था, उसे अक्सर फोन किया करता था। 16 मार्च की रात वह सावित्री के घर माना पहुंचा। उसी टाइम श्याम भी वह पहुंचा और मेरी गर्लफ्रेंड को परेशान करते हो कहकर झगड़ा करने लगा। दोनों के बहस के बाद मारपीट हो गई। श्याम ने अपने 2 साथी बुला लिए। तीनों ने मिलकर नितेश को खूब मारा। लाठी से सिर पर मारने से वह काफी घायल होकर बेहोश हो गया। उसे अधमरी हालत में ऑटो में बैठाकर ठिकाने लगाने अभनपुर ले गए और उसकी स्कूटी को पुलिया में फेंक दिया।
पुलिस को नहीं लगी भनक
इस दौरान आरोपी ऑटो से 4 थानों से होकर गुजरे। मुजगहन, माना, टिकरापारा और अभनपुर थाना होते हुए 35-40 किलोमीटर सफर कर नितेश को लेकर भरेंगाभाटा गांव पहुंचे। जहां रात के अंधेरे में ऑटो से बाहर उतारकर फिर उसे लात-मुक्का से मारा और गमछे से गला घोटने की कोशिश की। उसके बाद परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच मुरूम खदान में ले जाकर नितेश को दफना दिया। वारदात के बाद सब फरार हो गए।
रिपोर्ट में हुआ खुलासा 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की मौत गला दबाने और जिंदा दफनाने से हुई। सांस की नली में मिट्टी भर जाने से उसकी मौत हुई है।
5 दिन बाद लाश का चला पता 
घटना के 5 दिन बाद 21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे एक मुरूम गड्ढे में ग्रामीणों ने अज्ञात शव देखा तो थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि शव का एक हाथ और पैर जमीन से बाहर निकला हुआ था। जिसके बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बॉडी बाहर निकाली गई।
पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस
जांच के दौरान मृतक की पहचान माना थाना में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर नितेश बत्रा (29) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद ली।
5 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर सोनी, सावित्री साहू, सुमित कोसले और 2 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी और अन्य सामान जब्त किया गया है। घटना में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल माइकल सैनी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें