Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ रायपुर सट्टा कांड : IPL पर ऑनलाइन बेटिंग चलाने वा…
गिरफ्तार बाबू खेमानी व अन्य आरोपी
गिरफ्तार बाबू खेमानी व अन्य आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर सट्टा कांड : IPL पर ऑनलाइन बेटिंग चलाने वाला मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार, 27 आरोपी पकड़े गए

रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया। वह ‘3 STUMPS’ वेबसाइट के जरिए Indian Premier League मैचों पर सट्टा चला रहा था और देशभर में फैले संगठित गिरोह के साथ काम कर रहा था। इस मामले में अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और करीब 60 लाख रुपये का सामान जब्त हुआ है। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क रायपुर, मुंबई, पुणे और गोवा से संचालित हो रहा था और अलग-अलग लोगों को अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Apr 2026, 03:40 PM · अपडेट: 09 May 2026, 01:00 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके साथ जुड़े 7 अन्य आरोपियों को भी दबोचा है। इनके कब्जे से एक BMW कार समेत करीब 60 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बाबू खेमानी आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने के लिए ‘3 STUMPS’ नाम की वेबसाइट चला रहा था। यह प्लेटफॉर्म महादेव सट्टा सिंडिकेट की तर्ज पर तैयार किया गया था, जिसमें देशभर से लोग जुड़कर सट्टा लगाते थे। इसके अलावा वह पिछले करीब ढाई साल से रेड्डी ग्रुप, बजरंग ग्रुप, मेट्रो 65 और डायमंड मास्टर जैसे ऑनलाइन पैनल भी संचालित कर रहा था।

गंज थाना में एफआईआर

इस पूरे मामले में 13 अप्रैल को रायपुर के गंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही बाबू खेमानी फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कि वह अपने भाई करण खेमानी की मदद से पुणे, मुंबई और गोवा जैसे शहरों से इस अवैध नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह सट्टा सिंडिकेट काफी संगठित तरीके से काम कर रहा था। देश के अलग-अलग शहरों में बैठे उसके रिश्तेदार और करीबी लोग अलग-अलग पैनल संभाल रहे थे। हर व्यक्ति की भूमिका पहले से तय थी—कोई अकाउंट संभालता था, कोई ट्रांजैक्शन, तो कोई नए लोगों को जोड़ने का काम करता था।

जमा ली थीं मजबूत जड़ें 

बताया जा रहा है कि बाबू खेमानी खुद रायपुर से बाहर रहकर पूरे नेटवर्क को कंट्रोल करता था, जिससे पुलिस की पकड़ से बचा रह सके। इस गिरोह ने रायपुर, मुंबई, पुणे और गोवा में अपनी मजबूत जड़ें जमा ली थीं। अब तक इस मामले में कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। संभावना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

गौरतलब है कि बाबू खेमानी के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है। करीब तीन साल पहले भी रायपुर पुलिस ने उस पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की थी और उस समय उस पर जुर्माना भी लगाया गया था।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें