Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ शतरंज का जलवा : समर कैंप में निखर रही बच्चों की ब…
ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण में बच्चे
ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण में बच्चे
छत्तीसगढ़

शतरंज का जलवा : समर कैंप में निखर रही बच्चों की बुद्धिमत्ता, राजिम के बच्चों में दिखा बड़ा बदलाव

राजिम में आयोजित समर चेस कैंप में 6 से 42 वर्ष तक के करीब 40 प्रतिभागी शतरंज की बारीकियाँ सीख रहे हैं। नेशनल कोच संदीप पटले के मार्गदर्शन में बच्चों में केवल 20 दिनों में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। इस कैंप से बच्चों की एकाग्रता बढ़ी है और वे मोबाइल से दूर हो रहे हैं। देशना जैन की सफलता इस शिविर की बड़ी उपलब्धि है, जबकि उत्साह को देखते हुए इसे मई में भी जारी रखने की योजना है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Apr 2026, 03:24 PM · अपडेट: 01 May 2026, 05:02 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजिम नगर के एक होटल में इन दिनों बच्चों की दिमागी कसरत और उत्साह का संगम देखने को मिल रहा है। नगर की जागरूक महिलाओं प्रियंका जैन , आंचल सचदेव, और वर्षा अग्रवाल द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर (Summer Chess Camp) बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस शिविर में लगभग 40 लोग इस कैंप से लाभान्वित हुए इसमें 6वर्ष से 42 वर्ष की आयु तक के लोगों ने भाग लिया शतरंज के मोहरों की चाल समझकर अपने मानसिक कौशल को निखार रहे हैं।
नेशनल कोच द्वारा मिल रहा मार्गदर्शन
शिविर में प्रशिक्षण की कमान 'ब्रिलिएंट्स चेस एकेडमी' के संचालक और नेशनल कोच संदीप पटले संभाल रहे हैं। कोच पटले बच्चों को न केवल बुनियादी नियम सिखा रहे हैं, बल्कि इंटरनेशनल रेटिंग प्राप्त करने के गुर और मैच जीतने की एडवांस रणनीतियों का भी अभ्यास करा रहे हैं।
दिखने लगा ट्रेनिंग का असर
मात्र 20 दिनों के भीतर बच्चों में अद्भुत बदलाव देखा गया है। कई बच्चे जो पहले खेल से अनजान थे, वे अब अनुभवी खिलाड़ियों की तरह चालें चल रहे हैं। शिविर की एक बड़ी सफलता देशना जैन के रूप में सामने आई है, जिन्होंने यहाँ प्रशिक्षण लेकर स्कूल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया और इंटर स्कूल स्तर के लिए चयनित हुईं। अब कई बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर राजिम का नाम रोशन करने की तैयारी में हैं।
डिजिटल स्क्रीन से बढ़ी दूरी
आज के दौर में जहाँ बच्चे मोबाइल और गेमिंग के आदी हो रहे हैं, वहीं यह कैंप उन्हें स्क्रीन से दूर रखने में सफल रहा है। पालकों का कहना है कि शतरंज से बच्चों की एकाग्रता और सोचने की शक्ति में सुधार हो रहा है।
मई में भी जारी रह सकता है कैंप
बच्चों और पालकों के भारी उत्साह को देखते हुए आयोजक अब इस कैंप को मई महीने में भी जारी रखने की योजना बना रहे हैं, ताकि बच्चों को खेल की बारीकियों को और गहराई से सीखने का अवसर मिल सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें