नीता अंबानी का हालिया लुक सिर्फ फैशन नहीं, भारतीय विरासत और शाही इतिहास की एक जीवंत कहानी बनकर सामने आया। TIME 100 Gala 2026 के मंच पर उन्होंने जिस अंदाज़ में खुद को प्रस्तुत किया, उसने दुनिया को भारतीय शिल्प, परंपरा और एलीगेंस की ताकत का एहसास कराया।
शाही विरासत से जुड़ा 101 कैरेट डायमंड
नीता अंबानी के इस लुक
का सबसे आकर्षक केंद्र रहा 101 कैरेट का
पीयर-शेप डायमंड, जो सिर्फ अपनी चमक के कारण खास नहीं है,
इसकी ऐतिहासिक विरासत भी इसे अनमोल बनाती है। यह दुर्लभ हीरा हैदराबाद की करीब 300 साल
पुरानी निजामी विरासत से जुड़ा माना जाता है। निजाम काल में इस तरह के बेशकीमती
रत्न शाही खजाने की पहचान हुआ करते थे, जो आज भी भारतीय
रॉयल्टी की भव्यता का प्रतीक हैं।
बसरा पर्ल्स और हाई-फैशन का संगम
इस डायमंड नेकलेस में
जड़े बसरा पर्ल्स ने इसकी खूबसूरती को और भी खास बना दिया। खाड़ी क्षेत्र से आने
वाले ये मोती अपनी नैचुरल चमक और दुर्लभता के लिए जाने जाते हैं। जब इन्हें एक
ऐतिहासिक डायमंड के साथ जोड़ा गया, तो यह
जूलरी पीस भारतीय शिल्प, इतिहास और आधुनिक फैशन का अनूठा
उदाहरण बन गया।
बनारसी साड़ी में देसी ग्रेस
नीता अंबानी ने इस मौके पर स्वदेश की हैंडवोवन बनारसी साड़ी
पहनी, जो भारतीय टेक्सटाइल की समृद्ध परंपरा को
दर्शाती है। ब्लैक बेस पर पिंक, ऑरेंज और ग्रीन पेस्टल शेड्स
में बने फ्लोरल मोटिफ्स और सुनहरे जरी बॉर्डर ने साड़ी को क्लासिक और टाइमलेस अपील
दी। हल्के सेक्विन वर्क ने इसमें आधुनिक चमक का संतुलन जोड़ा।
मनीष मल्होत्रा का कंटेम्पररी टच
साड़ी के साथ उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया
हैंडक्राफ्टेड ब्लाउज पहना। इस ब्लाउज में जियोमेट्रिक ट्वीड-इंस्पायर्ड टेक्सचर
और बॉर्डर पर नाजुक काले फूलों की कढ़ाई ने पूरे लुक में सॉफ्ट एलिगेंस और
कंटेम्पररी अपील जोड़ी।
ग्लोबल मंच पर भारतीय पहचान
नीता अंबानी का यह लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह भारतीय हैंडलूम, पारंपरिक कला और शाही विरासत का वैश्विक प्रदर्शन था। हर एक एलिमेंट चाहे साड़ी हो, जूलरी या स्टाइलिंग ने मिलकर एक ऐसी कहानी कही, जिसमें इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता का संतुलित मेल दिखाई दिया।

