Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, SDRF ने बो…
SDRF टीम ने बोट की मदद से अज्ञात युवक का शव बाहर निकाला
SDRF टीम ने बोट की मदद से अज्ञात युवक का शव बाहर निकाला
छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, SDRF ने बोट से निकाला; पहचान में जुटी पुलिस

र्ग के शिवनाथ नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। SDRF टीम ने बोट की मदद से शव बाहर निकाला। वहीं, नंदिनी नगर क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
13 Apr 2026, 04:44 PM
दुर्ग

दुर्ग जिले में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब महमरा घाट स्थित शिवनाथ नदी के एनीकेट में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

SDRF टीम ने बोट से निकाला शव

सूचना मिलते ही जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर SDRF की 9 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। सुबह करीब 9:30 बजे टीम ने बोट की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया।

3-4 दिन पुराना शव, पहचान मुश्किल

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शव करीब 3 से 4 दिन पुराना है और सड़ने की स्थिति में है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

गुमशुदगी के मामलों से मिलान

पुलिस अज्ञात युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

नंदिनी नगर में एक और संदिग्ध मौत

इसी बीच जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र से भी एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 12 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे देवरझाल इलाके में 42 वर्षीय यशवंत मरकाम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

PM रिपोर्ट से खुलेगा राज

ओमप्रकाश मरकाम की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें