Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ संगीता सिन्हा बनीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्…
संगीता सिन्हा
संगीता सिन्हा
छत्तीसगढ़ Featured

संगीता सिन्हा बनीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष, 5 दावेदारों में से मिला चयन

संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पद के लिए कुल 5 महिला नेताओं ने दावेदारी की थी और दिल्ली में इंटरव्यू भी हुआ था। अंतिम दौर में मुकाबला मुख्य रूप से संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के बीच रहा, लेकिन संगठन ने अंततः संगीता सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 May 2026, 06:18 PM
रायपुर

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को नया नेतृत्व मिल गया है। संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है।

इस पद के लिए संगठन में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। कुल पांच वरिष्ठ महिला नेताओं—अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा—ने दावेदारी पेश की थी। जनवरी में दिल्ली में इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में सभी नेत्रियों ने अपना पक्ष रखा।


अंतिम चरण में मुकाबला मुख्य रूप से दो नामों के बीच सिमट गया था—छन्नी साहू और संगीता सिन्हा। संगठन के भीतर अलग-अलग खेमों में समर्थन बंटा हुआ था। बताया जाता है कि एक धड़ा छन्नी साहू के पक्ष में था, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेमे से संगीता सिन्हा की दावेदारी को मजबूती मिल रही थी। लंबी चर्चा और आंतरिक मंथन के बाद आखिरकार पार्टी ने संगीता सिन्हा के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें