📅 Wednesday, 06 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
इस सड़क में पुन: कैसे पधारें : झिलपावन सड़क में गड्‌ढे ही गड्‌ढे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती सुशासन तिहार के बीच छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव : 42 IAS अधिकारियों का तबादला, 8 जिलों के कलेक्टर बदले, शासन व्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी बीच सड़क धधक उठी कार : सूझबूझ से बची परिवार की जान, शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह चेक पोस्ट बना तस्करों का दुश्मन : पुलिस ने 24 घंटे में दूसरी बार तोड़ी अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क की कमर ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट : 3 सरगना गिरफ्तार, रसूखदार कारोबारियों तक पहुँचे पुलिस के तार इस सड़क में पुन: कैसे पधारें : झिलपावन सड़क में गड्‌ढे ही गड्‌ढे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती सुशासन तिहार के बीच छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव : 42 IAS अधिकारियों का तबादला, 8 जिलों के कलेक्टर बदले, शासन व्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी बीच सड़क धधक उठी कार : सूझबूझ से बची परिवार की जान, शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह चेक पोस्ट बना तस्करों का दुश्मन : पुलिस ने 24 घंटे में दूसरी बार तोड़ी अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क की कमर ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट : 3 सरगना गिरफ्तार, रसूखदार कारोबारियों तक पहुँचे पुलिस के तार
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान तेज : मेडिकल स्टोर्स …
निरीक्षण करते खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम
निरीक्षण करते खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम
छत्तीसगढ़

‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान तेज : मेडिकल स्टोर्स से ढाबों तक सघन जांच, दूषित खाद्य सामग्री नष्ट

महासमुंद जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच की जा रही है। अभियान के दौरान मेडिकल स्टोर्स, ढाबों, रेस्टोरेंट और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों का निरीक्षण किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 May 2026, 07:04 PM
📍 महासमुंद

 छत्तीसगढ़ में जनस्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रहे “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” 15 दिवसीय सघन जांच अभियान के तहत महासमुंद जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक चल रहे इस अभियान के दौरान मेडिकल स्टोर्स, ढाबों, रेस्टोरेंट और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय है। वहीं, डॉ. आई. नागेश्वर राव, उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में जांच कार्यों को चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।

मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं और दस्तावेजों की जांच

औषधि प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी तृप्ति जैन के नेतृत्व में 4 मई को पिथौरा क्षेत्र के गर्ग मेडिकल स्टोर्स, अग्रवाल मेडिकल स्टोर्स, तिवारी मेडिकल स्टोर्स और श्रीराम मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वापक औषधियों के भंडारण, रिकॉर्ड और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

इसके अलावा 5 मई को बसना और सरायपाली क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोर्स एवं फार्मा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नियमों के पालन की स्थिति परखी गई। पूर्व में शासकीय एवं निजी अस्पतालों की फार्मेसियों में वैक्सीन स्टोरेज, कोल्ड चेन व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण की भी जांच की गई।

पैकेज्ड पानी और ढाबों पर भी सख्ती

खाद्य प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी  उमेश कुमार के नेतृत्व में 4 मई को महासमुंद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों की जांच की गई। इस दौरान फूड लाइसेंस, जल परीक्षण रिपोर्ट और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्रों की जांच की गई। दो पानी के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

वहीं 5 मई को बसना क्षेत्र के ढाबों और रेस्टोरेंटों पर भी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान यूपी बिहार ढाबा (भूकेल) में लगभग 10 किलोग्राम दूषित और बासी आटा (लोई) पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। तिवारी ढाबा (पौसरा) से पका चावल और दाल के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

स्वच्छता और नियम पालन के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को वेज और नॉनवेज किचन अलग रखने, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र रखने, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड संधारित करने और स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि नए प्रतिष्ठानों को खाद्य अनुज्ञप्ति प्राप्त करना अनिवार्य है और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर कार्रवाई जारी रहेगी।

जागरूकता पर भी जोर

अभियान के दौरान व्यापारियों और आम नागरिकों को दवाओं, वैक्सीन और कॉस्मेटिक उत्पादों के सुरक्षित उपयोग, लेबलिंग, निर्माण लाइसेंस और एक्सपायरी डेट को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान सिर्फ जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि जनस्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जागरूकता पहल भी है।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें