Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम हरदा में समाधान शिविर :  ग्रामीणों की समस्याओं का…
ग्राम हरदा में लगा समाधान शिविर
ग्राम हरदा में लगा समाधान शिविर

हरदा में समाधान शिविर :  ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही किया गया निराकरण

महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम हरदा में सुशासन तिहार 2026 के तहत समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया मुख्य अतिथि रहीं। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार, जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका सहित कई दस्तावेजों का वितरण किया गया तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोगों ने अपनी मांगें और शिकायतें प्रस्तुत कीं। आगामी शिविर 8 मई को लोहारडीह में आयोजित किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 May 2026, 06:14 PM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आज जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम हरदा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया शामिल हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरिशंकर पैकरा एवं तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू मौजूद थे। शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा आमजनों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने प्रेरित किया गया।

ग्रामीणों से संवाद और निर्देश

महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में समाधान शिविर के माध्यम से शासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना है तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

प्रशासनिक प्राथमिकताएँ और निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

स्टॉलों का अवलोकन एवं योजनाओं की जानकारी

इससे पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों की निराकरण की जानकारी ली गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। स्टॉल में विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।

प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों का वितरण

इस अवसर पर आरसेटी के तहत प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। इसी तरह किसानों को ऋण पुस्तिका एवं अन्य हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों का वितरण किया गया।

ग्राम पंचायतों की सहभागिता

इस दौरान 16 ग्राम पंचायतों हरदा, बड़ेसाजापाली, बेलटिकरी, बुटीपाली, बनडबरी, उड़ेला, जमदरहा, पुरुषोत्तमपुर, कुरमाडीह, चिपरीकोना, लोहड़ीपुर, मुनगाडीह, सलखण्ड, बुन्देलाभांठा, ढालम, चनाट के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आगामी समाधान शिविर की जानकारी

उल्लेखनीय है कि 8 मई को महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहारडीह के मिडिल स्कूल मैदान में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 14 ग्राम के नागरिकगण शामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण जनों से अपील की गई है कि शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें