Chhattisgarh Crime News: 1.13 करोड़ रुपए की ठगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने देशभर में सक्रिय एक बड़े अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के पुणे जिले के खंडाला स्थित एक रिसॉर्ट में दबिश देकर गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। 2005 से सक्रिय गिरोह, 100 से ज्यादा लोगों को बनाया निशाना पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह वर्ष 2005 से सक्रिय है और अब तक देश के अलग-अलग राज्यों में 100 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
रकम दोगुनी करने का देते थे झांसा Chhattisgarh Crime News
गिरोह के सदस्य लोगों को कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देते थे। इसके अलावा काले रंग के कागज को विशेष केमिकल की मदद से असली भारतीय मुद्रा में बदलने का दावा कर लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता था। दो महिला आरोपियों की गिरफ्तारी से मिले अहम सुराग तेलीबांधा थाने में दर्ज ठगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले नागपुर से कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय और दीपिका पॉलीवाल को गिरफ्तार किया था। दोनों के मोबाइल फोन की चैट, कॉन्टैक्ट नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की गई।
खंडाला रिसॉर्ट में पुलिस की दबिश
4 करोड़ से ज्यादा कैश और 17 मोबाइल जब्त
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क, अन्य सदस्यों और देश के अलग-अलग हिस्सों में की गई ठगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। 4 करोड़ से ज्यादा कैश और 17 मोबाइल जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 करोड़ रुपए से अधिक नकदी, 17 मोबाइल फोन, नोट के आकार में काटे गए काले कागज, कांच की प्लेट्स और कई दस्तावेज जब्त किए हैं। बरामद मोबाइल और दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि गिरोह के काम करने के तरीके और पुराने मामलों से उसके कनेक्शन का पता लगाया जा सके।