Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग भिलाई के स्कूल में छात्राओं के बेहोश होने से हड़क…
भिलाई स्कूल में छात्राएं बेहोश
भिलाई स्कूल में छात्राएं बेहोश
दुर्ग संभाग

भिलाई के स्कूल में छात्राओं के बेहोश होने से हड़कंप, 10-15 बच्चे प्रभावित

भिलाई के खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने और बेहोश होने की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार से अब तक 10-15 छात्राएं प्रभावित हुई हैं। शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहा है, जबकि बेहोशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

प्रकाशित: 13 Jul 2026, 07:53 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 11:16 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, खम्हरिया में छात्राओं के अचानक चीखने और बेहोश होने की घटनाओं ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। बीते शुक्रवार से अब तक करीब 10 से 15 छात्राएं इस तरह की स्थिति का सामना कर चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ छात्राएं अचानक तेज आवाज में चीखने लगती हैं और इसके बाद बेहोश हो जाती हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी प्रभावित छात्राओं की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

तीन छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया था 

घटना की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जब तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद भी स्कूल में अलग-अलग दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आती रहीं। बताया जा रहा है कि अब तक सामने आए सभी मामले दोपहर की पाली में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं और 11वीं की छात्राओं से जुड़े हैं। वहीं सुबह की पाली में ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है।

शिक्षा विभाग कर रहा मामले की जांच 

घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन ने जिला शिक्षा विभाग को दे दी है। इसके बाद संबंधित अधिकारी पूरे मामले  की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल छात्राओं के अचानक चीखने और बेहोश होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि इसके पीछे कोई स्वास्थ्य संबंधी कारण है, मानसिक दबाव से जुड़ी वजह है या कोई अन्य कारण।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें